ODI World Cup 2023. किसी भी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में उनके ‘क्षेत्ररक्षकों का अहम योगदान होता है। वर्ल्ड कप 2023 में यह देखा भी जा रहा है। टॉप पर स्थित दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में जबर्दस्त फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम ने तो एक नया कल्चर ही शुरू कर दिया है। प्रत्येक मैच के बाद बेहतरीन कैच लपकने वाले खिलाड़ी को मेडल से नवाजा जा रहा है। यह कार्य टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप कर रहे हैं।
कौन हैं टी दिलीप?
टी दिलीप मौजूदा समय में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच हैं। इससे पहले वह आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के सहायक फील्डिंग कोच और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में करीब एक दशक बिता चुके हैं। मौजूदा भारतीय कोच के जीवन की कहानी बेहद दिलचस्प है।
यह भी पढ़ें- स्टीव स्मिथ के अंदर किन दो टीमों का है खौफ? सेमी फाइनल से पहले खुद बताए उनके नाम
लगभग हर परिवार की तरह उनके घरवाले भी चाहते थे कि वह पढ़ाई कर कोई अच्छी नौकरी करें, लेकिन दिलीप का झुकाव हमेशा से ही क्रिकेट की तरफ रहा। यही वजह रही कि उन्होंने स्कूली बच्चों को गणित की ट्यूशन दी और उससे मिलने वाले धन से वह क्रिकेट की कोचिंग किया करते थे।
दिलीप का मेहनत लाया रंग:
अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिलीप ने जमकर मेहनत की। उनका मेहनत रंग भी लाया। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टीम इंडिया से पहले वह एनीसीए में आर श्रीधर के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें बेसबॉल कोच माइक यंग के साथ भी काम करने का अनुभव है।
टीम इंडिया का फील्डिंग स्तर ऊपर उठा:
दिलीप की देखरेख में भारतीय टीम का फील्डिंग स्तर ऊपर उठा है। मैच के दौरान उन्हें लगातार खिलाड़ियों पर नजर गड़ाए देखा जाता है। अगर खिलाड़ियों से मैदान में क्षेत्ररक्षण के दौरान कोई चूक होती है तो वह उसे अभ्यास सत्र में सुधारने की कोशिश करते हैं। मैच के दौरान लगातार उन्हें खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए देखा जाता है।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत, पहले ओवर में गिरे 2 विकेट
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines