---विज्ञापन---

Syed Mushtaq Ali Trophy: उमरान मलिक ने बरपाया कहर, हवा में उड़ा दिया मिडल स्टंप, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए उन्होंने विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया है। उमरान ने अपनी तूफानी गेंद से पिछले चार मैचों में 6 विकेट चटका डाले हें। उन्होंने सैयद मुश्ताक […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए उन्होंने विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया है। उमरान ने अपनी तूफानी गेंद से पिछले चार मैचों में 6 विकेट चटका डाले हें। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में इस तरह गेंदबाजी की कि बल्लेबाज का मिडल स्टंप उड़कर दूर जा गिरा।

अभी पढ़ें WI vs SCO: वेस्ट इंडीज बोली- वॉट? इस गेंदबाज ने लगा दी वाट, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

इस तरह उड़ा दिया मिडल स्टंप 

ये मैच 14 अक्टूबर को खेला गया। महाराष्ट्र के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए उमरान ने बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, पवन शाह, दिव्यांग हिंगानेकर और शमशुजामा काजी का विकेट चटकाया। रविवार को उमरान ने इंस्टाग्राम पर अपनी गेंदबाजी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बल्लेबाज को अपनी घातक गेंद से बोल्ड करते नजर आ रहे हैं। उमरान की ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि जैसे ही टप्पा पड़ा बल्लेबाज ने इस पर छक्का कूटने के लिए बल्ला उठाया और बॉल मिडल स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई।

---विज्ञापन---

इस घातक गेंद के प्रहार से स्टंप कई फीट दूर जा गिरा। फैंस को उमरान की इस गेंदबाजी का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इसी के साथ उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए जिम में की जा रही मेहनत का भी नजारा दिखाया है।

अभी पढ़ें ZIM vs IRE: सिकंदर बने जिम्बाव्वे के ‘राजा’, छक्के ठोक मचाई तबाही, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

150 किमी प्रति घंटे की स्पीड 

सन राइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने इस साल 156.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दिखाते हुए कई मौकों पर 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड को पार किया है। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भी बेहतर प्रदर्शन किया था। टी 20 विश्व कप 2022 में नेट गेंदबाज के रूप में नामित थे, लेकिन वीजा में देरी के बाद बोर्ड ने फैसला किया उन्हें प्रमुख घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए रखा जाएगा।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 17, 2022 05:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola