नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर मुकाबलों में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं, इसी तरह डोमेस्टिक क्रिकेट में भी टी 20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल रहा है। ऐसा ही नजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत रविवार को कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया।
कर्नाटक के एक गेंदबाज ने ऐसा तूफान मचाया कि जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों के होश उड़ गए। इस गेंदबाज का नाम है विधवत कावेरप्पा। विधवत ने 3.2 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट चटका डाले।
दो ओपनर्स को उड़ाया
विधवत ने अपनी शानदार गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर के ओपनर शुभम खजूरिया को 2 और जतिन वाधवान को 1 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने परवेज रसूल को डक और अब्दुल समद को महज 3 रन पर आउट कर जम्मू-कश्मीर को घुटनों पर ला दिया। शानदार गेंदबाजी से कहर बरपा चुके विधवत ने उमरान मलिक को डक पर बोल्ड कर कर्नाटक को 34 रनों से जीत दिला दी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक ने 7 विकेट पर 147 रन बनाए थे। जवाब में जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज 18.2 ओवर में महज 113 रन पर आउट हो गए। कर्नाटक की ओर से वासुकी कौशिक ने 4 ओवर में 2 और विजयकुमार ने 3 ओवर में 2 विकेट चटकाए। श्रेयस गोपाल ने एक विकेट लिया। कर्नाटक की बल्लेबाजी में श्रेयस गोपाल का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 38 गेंदों में 48 और मनोज भांदागे ने 23 गेंदों में 41 रन ठोके।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: टीम में आ गया पाकिस्तान का तूफान, इंग्लैंड के खिलाफ उगलेगा आग
कौन हैं विधवत कावेरप्पा
कर्नाटक के इस गेंदबाज ने इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से टी 20 डेब्यू किया है। विधवत ने महाराष्ट्र के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वह अब तक चार टी 20 मैचों में 9 विकेट चटका चुके हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 4 विकेट निकाले हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
26 secs agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
3 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
18 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
28 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines