---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Syed Mushtaq Ali Trophy: टीम इंडिया के ओपनर का तूफान, 5 चौके-7 छक्के ठोक कूट डाला ताबड़तोड़ शतक

नई दिल्ली: जहां एक ओर टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले की तैयारी कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने वाले तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन ने तबाही मचा दी है। ईशान ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: जहां एक ओर टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले की तैयारी कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने वाले तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन ने तबाही मचा दी है। ईशान ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की ओर से खेलते हुए ओडिशा के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सेंचुरी ठोक डाली।

अभी पढ़ें ‘मैं तुम लोगों को ठंडा कर ही दूं…,’ पाकिस्तानी फैन के इस सवाल पर लाल-पीले हुए वसीम अकरम

---विज्ञापन---

ओडिशा के गेंदबाजों की जमकर की कुटाई

झारखंड के इस बल्लेबाज ने ओडिशा के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और 64 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के ठोक 159 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रन कूट डाले। Ishan Kishan ओपनिंग करने उतरे और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर कर मैदान से लौटे। झारखंड ने ईशान की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन का पहाड़ खड़ा किया। हालांकि ओपनर पंकज कुमार डक पर आउट हो गए। मध्यक्रम में कप्तान विराट सिंह का बल्ला भी नहीं चल सका। विराट 18 रन बनाकर आउट हु़ए। एआरडी भारद्वाज 4 और कुमार सूरज 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अनुकूल रॉय ने 6 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का ठोक नाबाद 15 रन बनाए।

https://twitter.com/_Harshu45/status/1583076690309582848

---विज्ञापन---

खूब रन लुटाए 

ईशान की तूफानी बल्लेबाजी के आगे ओडिशा के गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। सूर्यकांत प्रधान ने 3 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट निकाला। वहीं सुशील बरीक ने 2 ओवर में 31 रन लुटाए। समीर मोहंती ने 2 ओवर में 29 रन दिए। राजेश मोहंती ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट निकाला। जबकि तरानी शा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

अभी पढ़ें इंग्लैंड को मिली खुशखबरी, चोटिल गेंदबाज ने दिए टीम में वापसी के संकेत

---विज्ञापन---

शानदार फॉर्म में हैं ईशान किशन 

ईशान किशन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 93 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने आए। जिसमें चंडीगढ़ के खिलाफ 12 और तमिलनाडु के खिलाफ 24 रन की पारी शामिल है। ईशान को टी 20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने तूफानी शतक ठोक बता दिया है कि क्रिकेट की प्रतिभा उनमें कूट-कूटकर भरी है।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2022 06:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola