Suspense Over IPL 2026 Opening Ceremony: जब 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होगा, तब हर भारतीय क्रिकेट फैंस का फोकस आईपीएल की तरफ शिफ्ट होने लगेगा. इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च से लेकर 31 मई तक खेला जाना है. जहां विराट कोहली की आरसीबी टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी.
ओपनिंग सेरेमनी पर सस्पेंस
आमतौर पर आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, ऐसे में इस बार ये प्रोग्राम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना चाहिए. इस स्टेडियम को हाल ही में कर्नाटक सरकार की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग और इंटरनेशनल मैच कराने के लिए हरी झंडी मिली है. लेकिन अभी तक आईपीएल गर्वनिंग काउंसिंग का अंतिम फैसला नहीं आया है. पिछले साल हुई भगदड़ की वजह से बीसीसीआई को भी टेंशन होगी कि ऐसी अनहोनी दोबारा न हो.
यह भी पढ़ें- रूहानी चेहरा, आंखों में कशिश..कौन है भारत-जिम्बाब्वे मैच की ये मिस्ट्री गर्ल? ‘नीली परी’ ने कर दिया घायल
2025 में मची थी भगदड़
आईपीएल 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. टीम की जीत के सेलिब्रेशन के लिए हजारों फैंस सड़कों और स्टेडियम के बाहर जुट गए थे. भीड़ लगातार बढ़ती गई और सुरक्षा व्यवस्था उस पर काबू नहीं रख सकी. अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और कई लोग घायल हो गए. इस विक्ट्री परेड के कारण 11 लोगों की मौत हो गई. खुशी का माहौल कुछ ही पल भर में मातम में बदल गया.
यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री को मिलेगा बड़ा सम्मान, इस ऐतिहासिक स्टेडियम में उनके नाम पर होगा स्टैंड
चिन्नास्वामी में एक और दिक्कत
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी एक बड़े अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. दर्शकों के गेट और आने-जाने के रास्ते हटाए और चौड़े किए जा रहे हैं, साथ ही दूसरे जरूरी सुधार भी किए जा रहे हैं. काम के स्केल को देखते हुए ऐसा लगता है कि वेन्यू के रिडेवलपमेंट में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा, तभी क्रिकेट फैंस के लिए पूरी फैसिलिटी एनश्योर हो पाएगी. अगर स्टेडियम पूरी तरह सही वक्त पर तैयार न हो सका, तो आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी यहां करना मुमकिन नहीं होगा, कहीं ऐसा न हो कि ये प्रोगाम ही रद्द कर दिया जाए.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
28 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
49 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines