Suryansh Shedge: टीम इंडिया के सुपरस्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलने वाले थे. लंबे समय के बाद वो मैदान पर उतरने वाले थे. लेकिन इंजरी के कारण वो सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. अंत समय में बीसीसीआई ने उनकी जगह लेने के लिए युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को इंडिया ए की टीम में मौका दिया. शेडगे ने इंडिया ए के लिए पहले अनौपचारिक वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शेडगे ने कमाल का प्रदर्शन किया है.
सूर्यांश शेडगे ने किया कमाल का प्रदर्शन
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला पहले अनौपचारिक वनडे मैच क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पुडुचेरी में खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में इंडिया ए के युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने कमाल का प्रदर्शन किया है. शेडगे ने इस मुकाबले में 7 ओवर ही गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 40 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किया है.
इस दौरान उन्होंने निखिल चौधरी को 6 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. जिसके बाद उन्होंने टॉड मर्फी को भी 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. स्पेंसर जॉनसन को तो उन्होंने खाता भी नहीं खोलने दिया. कप्तान विल सदरलैंड को भी 77 रनों के स्कोर पर सूर्यांश शेडगे ने ही पवेलियन भेजा है. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस मुकाबले में 300 रनों का आंकड़ा नहीं पर कर सकी. शेडगे ने गेंद के साथ बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.
ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. 30 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिया. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे नाथन मैकस्वीनी ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 135 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 13 चौके जड़े हैं. सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास सिर्फ 14 रन ही बना सके. वहीं मिचेल ओवन और जोश फिलिप भी बुरी तरह से फेल हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: रवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम, बैकअप खिलाड़ियों के नाम भी बताए
कप्तान विल सदरलैंड ने 68 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. उन्होंने 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. इंडिया ए के लिए अरशद खान ने 2 विकेट हासिल किया. वहीं यश ठाकुर ने भी 3 विकेट अपने नाम किया. स्पिन ऑलराउंडर निशांत संधू ने भी 1 विकेट झटका. इन सभी गेंदबाजों ने शुरुआत तो बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी. लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया ए की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड, बुमराह-अय्यर की वापसी तय!
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
6 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
6 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
7 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
7 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
7 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
8 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
9 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines