---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव की बादशाहत कायम, अब ICC ने दिया खास तोहफा

ICC Men T20I Cricketer of the Year award: सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे साल बने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर।

---विज्ञापन---

ICC Men T20I Cricketer of the Year award: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया था वहीं इस सीरीज में ही सूर्यकुमार चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई। फिलहाल सूर्यकुमार यादव चोट से उभर रहे हैं, इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सूर्यकुमार यादव को एक बड़ा तोहफा दिया है।

सूर्यकुमार यादव बने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर

सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है। साल 2023 में सूर्यकुमार यादव का बल्लेबाजी औसत 50 और स्ट्राइक रेट 150 से अधिक का रहा है। साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को अकेले दम पर कई टी20 मैच जिताए हैं। जिसका तोहफा अब आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को दिया है। आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुना है। सूर्यकुमार यादव ने इस बड़े अवॉर्ड को लगातार दूसरे साल अपने नाम किया है।

---विज्ञापन---

इस अवॉर्ड के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी और मार्क चैपमैन का नाम भी नॉमिनेट हुआ था। इन सभी को पछाड़कर सूर्यकुमार यादव ने इस खिताब को अपने नाम किया है। साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने 17 पारियों में 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए।

---विज्ञापन---

साल 2023 की शुरुआत सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ खास नहीं रही थी। श्रीलंका के खिलाफ साल के पहले टी20 मैच में सूर्या ने महज 7 रन बनाए थे। इसके बाद लगातार उन्होंने रन बनाए। फिलहाल आईसीसी टी20 बल्लेबाज की रैकिंग में भी सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले Playing 11 का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी करेगा डेब्यू

---विज्ञापन---

साल 2023 में सूर्यकुमार यादव की बेस्ट पारियां

1. 51 गेंद 112 रन (श्रीलंका)
2. 56 गेंद 100 रन (साउथ अफ्रीका)
3. 42 गेंद 80 रन (ऑस्ट्रेलिया)
4. 36 गेंद 56 रन (साउथ अफ्रीका)

First published on: Jan 24, 2024 03:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola