Suryakumar T20 WC 2026: साल 2023 और अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम. बस इतना सुनते ही आपके मन में भी वो कड़वी यादें ताजा हो गई होंगी. ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर दिया था. भारतीय प्लेयर्स की आंखों में उस दिन आंसू थे और वो आंसू देखकर हर क्रिकेट फैन का दिल पसीज गया था. हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल की घोषणा होते ही उस हार का हिसाब चुकता करने की ठान ली है.
सूर्या लेना चाहते हैं 2023 वाली हार का बदला
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल के ऐलान होने के वक्त सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा के साथ पहुंचे थे. सूर्या से जब पूछा गया कि अगर उनकी कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में कदम रखने में सफल रहती है, तो वह किस टीम के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना चाहेंगे. इस पर सूर्या ने अपने जवाब से हर किसी का दिल जीत लिया.
भारतीय टी-20 कप्तान ने कहा कि वह फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलना चाहेंगे. सूर्या का इशारा साफतौर पर 2023 में इसी मैदान पर कंगारुओं के हाथों मिली हार की तरफ था, जिसका अब शायद हिसाब चुकता करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: इन चार ने डुबाई टेस्ट में टीम इंडिया की लुटिया! खत्म होने की कगार पर घर में बादशाहत
टीम इंडिया का फुल शेड्यूल
भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी. इसके बाद सूर्या की सेना 12 फरवरी को नामीबिया से नई दिल्ली में भिड़ेगी. वहीं, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना है. पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नीदरलैंड्स से अहमदाबाद में भिड़ेगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.
हालांकि, फाइनल का वेन्यू इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में पहुंचती है या नहीं. अगर पाकिस्तान फाइनल तक पहुंचने में सफल रहती है, तो खिताबी मैच कोलंबो में खेला जाएगा. वहीं, पाकिस्तान अगर फाइनल में नहीं पहुंच पाती है, तो खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
57 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines