India vs Australia T20 series 2023. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी स्थित असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान को लोग बरसापारा स्टेडियम के नाम से भी जानते हैं। मैच के दौरान सभी की निगाहें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के ऊपर टिकी रहेंगी। तीसरे टी20 में अगर उनका बल्ला चलता है तो वह एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे।
खास उपलब्धि से 60 रन दूर सूर्यकुमार यादव:
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए 2021 से अबतक कुल 55 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 52 पारियों में 46.19 की औसत से 1940 रन निकले हैं। तीसरे टी20 मुकाबले में अगर वह 60 रन बनाने में कामयाब होते है तो वह भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी के दर्शन करते ही श्रीसंत का खुला भाग्य, जीवन में आई खुशखबरी
फिलहाल देश के लिए टी20 में दो हजार से अधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड केवल तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। इसमें में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल का नाम आता है। किंग कोहली ने देश के लिए 115 मैच खेलते हुए 52.73 की औसत से 4008 रन बनाए हैं। वहीं रोहित के नाम 148 मुकाबलों में 3853 और राहुल के नाम 72 मुकाबलों में 2265 रन दर्ज हैं। सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में 1940 रन के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।
सूर्यकुमार यादव का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 93 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 88 पारियों में 2721 रन निकले हैं। यादव के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक और 20 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines