Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को IPL 2018 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था. इसके बाद से सूर्या इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. सूर्यकुमार यादव की सफलता में मुंबई इंडियंस का काफी बड़ा किरदार रहा है. पूर्व भारतीय कप्तान के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था, जिसके बाद उनके ट्रेड के जरिए किसी अन्य टीम में शामिल होने की अटकलें सामने आ रही थीं. हालांकि, सूर्या के हालिया बयान ने साफ कर दिया कि वह मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2027 खेलते हुए नजर आएंगे. यह सभी MI फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है.
सूर्या ने अपने फ्यूचर को लेकर दिया बड़ा बयान
पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ नाम के एक खास शो में मुंबई इंडियंस के साथ अपने सफर को लेकर बात की. उन्होंने साफ कर दिया कि वह IPL 2027 में मुंबई के लिए ही खेलेंगे और यह उनका इस टीम के साथ लगातार 10वां सीजन रहेगा. उन्होंने कहा, ‘अगले साल जब मैं वानखेड़े स्टेडियम में कदम रखूंगा, तो यह मेरा मुंबई इंडियंस के साथ 10वां साल होगा. उनके साथ यह सफर बेहद खूबसूरत रहा है, जो 2018 से अब तक काफी शानदार रहा है.’
सूर्या ने कहा, ‘हर साल जब IPL आता है, तो हर कोई उत्साहित होता है. यह एक त्योहार की तरह है. मैं हर साल कैम्प में जाने, होटल में चेक-इन करने, सभी खिलाड़ियों से मिलने और दोबारा यह जर्सी पहनने के लिए बहुत उत्साहित रहता हूं. अगर आप मेरा खून चेक करेंगे, तो यह ब्लू रंग में होगा.’
ये भी पढ़ें:- 21 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत ने मचाया तहलका, CPL फाइनल में तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास
MI के लिए कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन?
सूर्यकुमार यादव IPL 2012 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जहां उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था. उन्होंने इस मुकाबले में खाता नहीं खोला था. 2018 में MI में वापसी करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह MI के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं.
5 बार की इस IPL चैंपियन टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 125 मैचों में हिस्सा लिया है और 3973 रन बनाए हैं. सूर्या का बल्लेबाजी औसत 36.45 रहा है और उन्होंने 151.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इस टीम के लिए पूर्व भारतीय कप्तान ने 2 शतक और 30 अर्धशतक जड़े हैं. MI की सफलता में सूर्यकुमार यादव का अहम योगदान रहा है. उनके लिए IPL 2026 अच्छा नहीं रहा था, जिसके बाद वह टीम इंडिया से भी बाहर हो गए. अब सूर्या अगले सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके MI को चैंपियन बनाना चाहेंगे. इससे भारतीय टीम में उनकी वापसी के दरवाजे भी खुल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर से बच गए रोहित शर्मा, पर फिटनेस ने खड़ी की समस्या, 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर अभी भी खतरा
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
5 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
54 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Humans of Bombay
First published on:
Know More: Editorial Guidelines