अजीत अगरकर से बच गए रोहित शर्मा, पर फिटनेस ने खड़ी की समस्या, 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर अभी भी खतरा

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर का चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया है. इसी वजह से फैंस मानकर चल रहे हैं कि रोहित शर्मा के लिए 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की राह आसान हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित के लिए फिटनेस बड़ी समस्या बन सकती है.

rohit sharma ajit agarkar

रोहित शर्मा के लिए खत्म नहीं हुई समस्याएं! (Image: ANI)

Rohit Sharma-Ajit Agarkar: अजीत अगरकर का भारतीय सीनियर टीम के चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. तीन साल पहले उन्हें यह पद मिला था और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए उन्होंने आखिरी बार टीम इंडिया का चुनाव किया. अगरकर का कार्यकाल खत्म होना फैंस की नजरों में रोहित शर्मा के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है. हालांकि, अभी भी हिटमैन के लिए समस्याएं खत्म होने वाली नहीं हैं. फिटनेस के कारण अभी भी वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के फ्यूचर पर अभी भी सवाल

रोहित शर्मा का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं के पास शुरुआत में रोहित से आगे बढ़ने और नए खिलाड़ियों को मौका देने के कई कारण थे. उनकी राय थी कि रोहित की सबसे बेहतरीन पारियां बैटिंग फ्रेंडली पिचों पर आई हैं, मुश्किल परिस्थितियों में नहीं. उनके पिछले दो शतक तब आए, जब भारत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार चुका था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि चयनकर्ताओं के अनुसार यशस्वी जायसवाल को 2027 के वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त समय चाहिए था.

विज्ञापन

रोहित शर्मा से आगे बढ़ने के पीछे फिटनेस भी बड़ी वजह बताई जा रही थी. रोहित अभी 39 साल के हैं और IPL 2026 के दौरान उन्हें चोट लगी थी. एक सोर्स ने कहा, ‘क्या रोहित एक रन को दो में बदल सकते हैं? अगले वनडे वर्ल्ड कप में अभी भी एक साल से अधिक समय है. इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह अगले साल तक फिट रह पाएंगे. अगर वर्ल्ड कप के करीब वह चोटिल हो गए, तो यशस्वी जायसवाल बिना तैयारी के जाएंगे. फिटनेस की समस्या के कारण रोहित और विराट को लेकर चयनकर्ताओं के मन में सवाल है.’

विज्ञापन

रोहित शर्मा के लिए दिक्कतें नहीं हुई खत्म

अजीत अगरकर की विदाई के बाद हर कोई यह मानकर चल रहा है कि अब रोहित शर्मा का 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना तय हो गया है. हालांकि, अगले एक-डेढ़ साल में उन्हें न सिर्फ रन बनाने हैं, बल्कि अपनी फिटनेस भी साबित करनी है. अगर रोहित कहीं चोटिल हो गए, तो शायद चयनकर्ता उनसे आगे बढ़कर युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को प्राथमिकता दे सकते हैं. दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप में लगभग हर टीम 10 से अधिक मैच खेलेगी. इतने मैच लगातार खेलने के लिए पूरी तरह फिट रहना जरूरी है. इसी वजह से रोहित और विराट के लिए फिटनेस बेहद अहम हो जाती है.

विज्ञापन

Source: Money Control

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ