हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

200 के स्ट्राइक रेट से चौकों-छक्कों की बरसात, कप्तानी छिनते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, कूटे इतने रन

Suryakumar Yadav in Mumbai T20 League: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनने के बाद मुंबई टी20 लीग के मैच में उनका बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस पारी में उन्होंने मैदान के हर कोने में चौकों-छक्कों की बरसात की.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav in Mumbai T20 League: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया है. इस बार मैनेजमेंट के कई बड़े चौंकाने वाले फैसले लेते हुए हर किसी को हैरान कर दिया. टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी कर दी गई है तो वहीं अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम इंडिया की कप्तानी मिल गई है. टीम इंडिया के चयन की शाम को मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर की टीम आमने-सामने थीं. इस मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर गरजता हुआ नजर आया. उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए चौकों-छक्कों की बरसात कर डाली.

वानखेड़े में जमकर गरजा सूर्या का बल्ला

मुंबई टी20 लीग में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट (TKMNE) और मुंबई फाल्कन के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर दोनों ही टीम की कप्तानी कर रहे थे. सूर्या ने बल्ले से धमाल मचाते हुए इस मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई फाल्कन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया. मैदान के चारों कोनों में सूर्या के शॉट्स देखने को मिले. उन्होंने इस पारी में 3 चौके और 4 जबरदस्त छक्के भी जड़े.

बीसीसीआई ने किया कठोर फैसला

सूर्यकुमार यादव के बल्ले से बीते 2 सालों से रन पूरी तरह से रुक गए थे. शायद ही किसी को यादव होगा की उन्होंने आखिरी बार मैच जिताऊ पारी कब खेली थी. कप्तानी में उनके आंकड़ों पर किसी को भी कोई शक नहीं है लेकिन बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहे, जिसके चलते बीसीसीआई को ये कदम उठाना पड़ा. दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर जो लगातार अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी को साबित करते आ रहे हैं. आईपीएल में केकेआर को चैंपियन बनाने के बाद पंजाब को नई बुलंदियों पर ले जाना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- BCCI जानबूझकर शुभमन गिल को भारतीय T20I टीम से कर रही इग्नोर? सामने आया चौंकाने वाला कारण!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola