Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. IPL 2026 के बाद टीम इंडिया ने नए दौरे की शुरुआत की और सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में शामिल किया गया. सूर्यकुमार इसके बाद से क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं और अब उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पूर्व भारतीय T20I कप्तान 2026-27 के रणजी ट्रॉफी सीजन के जरिए मैदान पर कमबैक करते नजर आएंगे.
सूर्यकुमार यादव की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
सूर्यकुमार यादव IPL 2026 के बाद से क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं. भारतीय T20I टीम में वापसी के बाद से सूर्या की वापसी का सभी को इंतजार है. वह रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के एलीट ग्रुप D के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव खेल सकते हैं.
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सोर्स ने TOI से कहा, ‘सूर्यकुमार यादव ने MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक को बता दिया है कि वह रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन के लिए उपलब्ध हैं.’ सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच फरवरी 2025 में खेला था. वह भारत के व्यस्त T20I शेड्यूल के कारण पिछले रणजी सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे लेकिन अब उनका कमबैक होने जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- ‘कोई मतलब नहीं…’, मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
घरेलू क्रिकेट में कैसा है सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड?
सूर्यकुमार यादव सालों से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 86 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया है और 5,758 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 42.33 का रहा है और उन्होंने 14 शतक लगाए हैं. अपनी 144 पारियों में सूर्या ने 30 अर्धशतक भी जड़े हैं. सूर्या का कमबैक मुंबई को रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में मिडिल ऑर्डर में मजबूती प्रदान करेगा.
टीम इंडिया में वापसी का ठोक सकते हैं दावा
सूर्यकुमार यादव T20I क्रिकेट में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे. वह भारत के लिए टेस्ट और वनडे भी खेल चुके हैं लेकिन T20I उनका मुख्य प्रारूप रहा है. सूर्या अब रणजी ट्रॉफी में अच्छी बल्लेबाजी करके टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी ठोक सकते हैं. इस बड़े टूर्नामेंट के जरिए सूर्या सिर्फ T20I ही नहीं, बल्कि टेस्ट और वनडे टीम में भी वापसी का रास्ता बना सकते हैं. भारतीय टेस्ट टीम इस समय ट्रांजिशन से गुजर रही है और रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने पर मैनेजमेंट सूर्या को टेस्ट टीम में भी जगह दे सकता है.
ये भी पढ़ें:- ‘बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027’ टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
5 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
5 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
5 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
8 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines