नई दिल्ली: टीम इंडिया के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक के बाद एक विस्फोटक पारियां खेलकर चकित करते नजर आ रहे हैं। सूर्या को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी दो साल पूरे करने हैं, लेकिन वे अपने टी 20 करियर में ऐसी तूफानी पारियां खेल चुके हैं कि दर्शकों को ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि उनकी बेहतरीन पारी कौनसी है और जब सवाल खुद सूर्या से हो तो दिलचस्पी बढ़ना लाजिमी है। यूं तो SKY ने टी 20 में दो शतक जमाए हैं, लेकिन इन पारियों से बढ़कर उनके लिए उन दो मैचों की पारियां बेहद खास हैं, जो उन्होंने डेब्यू पर खेली थी।
टी 20 डेब्यू पर खेली 57 रन की पारी
सूर्या ने पिछले साल 14 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली थी, जहां उन्होंने धमाकेदार अर्धशतक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। सूर्यकुमार ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर पर कहा, मुझे लगता है कि मेरी पसंदीदा पारी टी 20 डेब्यू पर बनाया गया अर्धशतक है। हमने वह मैच जीता इसलिए यह मेरे लिए यह बहुत खास है।
https://twitter.com/BCCI/status/1597431036367208450
पहली ही पारी में बने प्लेयर ऑफ द मैच
सूर्यकुमार जिस पारी की बात कर रहे हैं वह इंग्लैंड के इंडिया टूर पर पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। भले ही सूर्या ने इससे पहले सेकंड मैच में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। भारत के लिए अपनी पहली पारी में सूर्या ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रिवर्स रैंप खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। उन्होंने 31 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 57 रन ठोके, जिससे भारत ने इंग्लैंड को आठ रनों से हरा दिया। डेब्यू में शानदार बल्लेबाजी के लिए सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
और पढ़िए – ‘ये है गब्बर का पॉवर’ टीम साउदी को आगे बढ़कर जड़ दिया तूफानी छक्का, दर्शकों में भरा जोश, देखें Video
आईपीएल 2019 के क्वालीफायर में 71 रन की पारी पसंद
सूर्या को एक और टी20 पारी पसंद है। यह इंडियन प्रीमियर लीग का एक मैच है। आईपीएल 2020 में सूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सूर्या ने कहा- “एक तूफानी पारी 2019 में मैंने चेन्नई में एमआई और सीएसके के बीच खेले गए क्वालीफायर 1 में खेली थी। यह 130-135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाई थी। मैंने वहां नाबाद 71 रन बनाए और हमने वह मैच जीत लिया। इसलिए यह भी बहुत खास है।” मैं उस पारी को बार-बार देख सकता हूं।”
मार्च 2021 में भारत के लिए टी 20 डेब्यू करने के बाद से सूर्यकुमार ने 57 मैचों में दो शतक और 14 अर्द्धशतक के साथ लगभग 1800 रन बनाए हैं, लेकिन टी20 में उनका बल्ला हल्ला बोल रहा है। सूर्या न केवल नंबर 1 रैंकिंग वाले टी20 बल्लेबाज हैं, बल्कि भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज के तौर पर इस वर्ष सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी रखते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
U-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
7 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
20 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
47 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines