IND vs NZ: 'ये है गब्बर का पॉवर' टीम साउदी को आगे बढ़कर जड़ दिया तूफानी छक्का, दर्शकों में भरा जोश, देखें Video
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 3rd ODI Shikhar Dhawan shot Tim Southee
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 3rd ODI Shikhar Dhawan shot Tim Southee
IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है और शिखर धवन और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद है। इस मैच में टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और संजू सैमसन को फिर शामिल नहीं किया गया है। मैच में शुरुआत से ही भारतीय कप्तान बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओपनिंग धमाकेदार रही। टीम के कप्तान शिखर धवन ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर प्रेशर बनाना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में मैच के तीसरे ही ओवर में कप्तान ने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टीम साउदी को आगे बढ़कर एक बेहतरीन छक्का जड़ दिया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं दर्शकों में भी इसे देखकर उत्साह भर गया। शॉट की सामने खड़े शुभमन गिल ने भी तारीफ की। इसके अलावा शिखर धवन ने मैट हेनरी को भी एक दमदार चौका जड़ दिया।
और पढ़िए – एडम मिल्ने और डेरिल मिचेल ने झटके 3-3 विकेट, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1597773463871447040
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था, वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद अब आखिरी मैच भारत के लिए सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में आप देख सकेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: