बीच सीरीज टीम इंडिया का बदला कप्तान, साउथ अफ्रीका सीरीज से शुभमन बाहर!

Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम का कप्तान बदल गया है. गिल की जगह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को कप्तानी मिली है.

cricket News - 2025-11-20T150918.176

Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा. क्रिकइंफों की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट से उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में वह गुवाहाटी में होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तानी संभालने के लिए तैयार है.

पहले टेस्ट मैच में लगी थी चोट

शुभमन गिल को कोलकाता में खेले गए पहले मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी. ऐसे में वह पहली पारी में केवल 3 गेंद खेलने के बाद ही रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. जबकि दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतर पाए थे. वह अस्पताल में भर्ती हो गए थे. अब गिल दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं. डॉक्टरों का मानना है गिल अगर दूसरा टेस्ट मैच खेलते हैं तो खतरा बढ़ सकता है.

पंत संभालेंगे कमान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में गिल के बाहर होने के बाद ऋषभ पंत टीम की कप्तानी संभालेंगे. इसके अलावा गिल की जगह साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. दोनों खिलाड़ी भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू कर चुके हैं. गिल के बाहर होने के बाद पडिक्कल या सुदर्शन पहली पसंद हो सकते हैं.

भारत सीरीज में पीछे

कोलकाता में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 62.2 ओवर में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 54 ओवर में 153 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 93 रनों पर सिमट गई थी. साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बराबरी हासिल कर ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ