Suryakumar Yadav: इस वक्त टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके पास मैदान के किसी भी कौने में शॉट खेलने की शानदार क्षमता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में शतक बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को उम्मीद है कि वह जल्द ही इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करेंगे।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘जब हमने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो लाल गेंद से ही की थी। मैं मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलता रहा हूं। मैं टेस्ट प्रारूप के बारे में अच्छी तरह से जानता हूं। मैंने लंबे प्रारूप में खेलने का भी आनंद उठाया है, उम्मीद है मुझे जल्द ही टेस्ट कैप मिल जाएगी।’
अभी पढ़ें – FIFA World cup 2022: ईरान बनाम इंग्लैंड मैच में मचेगा ‘गदर’, फुटबॉलर और प्रशंसक करेंगे विरोध?
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव वैसे तो 15 साल से लिस्ट ए क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन उन्हें 15 साल बाद टीम इंडिया में जगह मिली थी। उन्होंने 30 साल की उम्र में भारत की नेशनल टीम में डेब्यू किया था।
https://twitter.com/abhii_tweets/status/1594578785646485504?s=20&t=K9uJtpjTkqRG16hapfx9vw
सूर्या ने दूसरे टी 20 में ठोके 111 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तूसरे टी 20 मैच में सूर्या (Suryakumar Yadav) ने गेंदबाजों को जमकर कूटा। तूफानी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने मैदान के हर तरफ एक से बढ़कर एक शॉट खेले। 51 गेंद पर 111 रनों की पारी में सूर्या का स्ट्राइक रेट 218 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 7 निकले।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
10 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
32 mins agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
3 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
4 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines