IND vs BAN: टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि चोटिल होने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी कर उम्मीदें जगाईं, लेकिन उनकी पारी बेकार गई क्योंकि वे टीम को आखिरी बॉल पर छक्का मार जीत नहीं दिला सके। रोहित की इस जुझारु पारी के बाद हर कोई उन्हें सलाम ठोक रहा है। वहीं इस पर सूर्यकुमार यादव ने एक मजेदार ट्वीट किया है जो हर तरफ वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात
दरअसल कप्तान रोहित शर्मा की पारी के बाद उनके टीम पार्टनर और मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने ट्विटर पर लिखा कि ‘विशाल सम्मान भाई’ इसके बाद उन्होंने रोहित को टैग भी किया। सूर्यकुमार यादव का अपने कप्तान के लिए ये ट्वीट हर तरफ वायरल हो गया। ये साफ बताता है कि दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे का कितना सपोर्ट करते हैं।
और पढ़िए –IND-W vs AUS-W: आज शाम 7 बजे से होगा पहला टी20, ऐसे देख पाएंगे LIVE MATCH
फील्डिंग के दौरान लगी चोट
रोहित को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें स्लिप में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। इसके बाद वे कराहते हुए देखे गए। भारतीय कप्तान को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह रजत पाटीदार ने ली।
28 गेंदों में जड़े 5 छक्के और 3 चौके
28 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 51 रन जड़ने के बावजूद रोहित लास्ट बॉल पर चूक गए। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया सीरीज भी गंवा बैठी है। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हार के कारण बताते हुए अपनी इंजरी पर भी अपडेट दिया। रोहित ने कहा- ईमानदारी से अंगूठा बहुत सही नहीं है। अंगुली में कुछ डिसलोकेशन (हड्डी हिली हुई) है, लेकिन फ्रैक्चर नहीं है। यही वजह है कि मैं मैदान पर आकर बल्लेबाजी कर सका।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines