नई दिल्ली: भारतीय टीम के धूरंधर खिलाड़ी और मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं और हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं। यादव ने भारतीय टीम में लेट एंट्री की लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सूर्या अपने बेहतरीन शॉट्स के लिए हर तरफ फेमस हैं। वे मैदान के चारों कोनों का अच्छे से उपयोग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्यकुमार यादव का फेवरेट शॉट कौन-सा है? या फिर ऐसा कौन सा शॉट है जो कि वो चुराना चाहते है? इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपकों देना चाहते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ 2nd ODI: हैमिल्टन में किस टीम का पलड़ा भारी? नतीजे देख हैरान रह जाएंगे आप
सूर्यकुमार यादव के मुताबिक ये है उनका फेवरेट शॉट
दरअसल भारत के सितारे सूर्यकुमार यादव ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई रोचक सवालों के जवाब दिए। इसमें उन्होंने बताया कि उनका फेवरेट शॉट कौन-सा है या फिर उनके करियर की फेवरेट इनिंग कौन सी है। सूर्यकुमार यादव के मुताबिक उनका फेवरेट शॉट स्वीप शॉट है और इसे वो काफी पसंद करते हैं।
इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने ये भी बताया की कौन से खिलाड़ी से वो एक शॉट चुराना चाहते हैं। सूर्या के मुताबिक अगर उन्हें मौका मिले तो वे कप्तान रोहित शर्मा का पुल शॉट उनसे जरूर चुराएंगे क्योंकि वे इसे काफी अच्छे से करते हैं। सूर्यकुमार यादव ने वैसे तो भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं लेकिन उनकी सबसे फेवरेट पारी डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई है। जिसमें उन्होंने 51 रन बनाए थे और टीम ने मैच जीता था।
विराट कोहली को लेकर कही ये बात
सूर्यकुमार यादव से विराट कोहली को लेकर कई सवाल पूंछे गए। जिसका उन्होंने दमदार जवाब दिया। जब उनके पूछा गया कि अगर कोई आपको एक फ्रेम फोटो देता है जिसमें हॉन्ग कॉन्म मैच के बाद विराट कोहली आपकी प्रशंसा कर रहे हैं तो उसे कहां रखेंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उसे मैं अपने ट्रॉफी रैक के दाईं ओर सबसे ऊपर रखूंगा, ताकि हर सुबह उठने के बाद मैं उसे देख सकूं। वहीं इसके अलावा उन्होंने कोहली को सबसे ज्यादा फिट खिलाड़ी बताया और ये भी कहा कि उनकी बीच बॉडी सबसे ज्यादा अच्छी है।
वहीं एबी डी विलियर्स को लेकर उन्होंने कहा कि ‘मैं उनसे पूंछना चाहूंगा कि इतने सालों तक बेहतरीन शॉट्स खेलने के बाद वे अपनी कमर को इतना फिट कैसे रखते हैं।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
23 mins agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
38 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
40 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 hr agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines