IND vs NZ: दूसरे वनडे मैच से पहले वसीम जाफर ने चुनी अपनी प्लेइंग 11, संजू सैमसन समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मैच 27 नवंबर 2022 को हेमिल्टन के सीडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी वहीं भारत के लिए ये करो या मरो का मैच है। दोनों के बीच खेले गए सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को करारी हार दी थी। मैच अभी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन पूर्व क्रिकेटरों द्नारा पहले से ही प्लेइंग 11 का ऐलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने भी अपनी टीम बता दी है।
ईएसपीएन क्रीक इन्फों से बात करते हुए जाफर ने बताया कि हेमिलटन का ग्राउंड छोटा है ऐसे में भारत को मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव की बेहद जरुरत है जो की लंबे लंबे शॉट्स खेलते हैं। जाफर ने ये भी कहा है कि सूर्या का चलना भी जरूरी है जब वे चलते हैं तो टीम 30-40 रन ज्यादा बनाती है इसके अलावा उन्होंने ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया है और कहा है कि उन्हें और मौके दिए जाना चाहिए। पंत के अलावा जफर के मुताबिक संजू सैमसन का भी होना बेहद जरूरी है।
जाफर ने गेंदबाजी में बदलाव की सिर्फ उम्मीद जताई है और कहा है कि शायद चहल की जगह कुलदीप को शामिल किया जा सकता है क्योंकि वे ज्यादा मिस्ट्री पैदा करते हैं। वहीं उन्होंने अर्शदीप सिंह की जगह भी दीपक चाहर को शामिल करने की उम्मीद जताई है क्योंकि वे बल्लेबाजी का भी विकल्प देते हैं।
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वाशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह / दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल /कुलदीप यादव।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: