Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव के लिए पिछले कुछ महीने बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे हैं. आयरलैंड दौरे से पहले उन्हें टी20 की कप्तानी से हटा दिया गया. उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी गई. श्रेयस अय्यर उनकी जगह कप्तान बने. सूर्यकुमार कभी भी भारत के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ नहीं खेल पाए. सूर्यकुमार को इस बात का मलाल रहता है.
आपको याद होगा कि इस साल के IPL में सूर्यकुमार ने धोनी और रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. उनकी फोटो बहुत वायरल हुई थी. साथ ही साथ लोगों ने कमेंट्स के जरिए बहुत प्यार भी दिया था. सूर्यकुमार को इस फोटो को लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी. उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया है.
सूर्यकुमार यादव को धोनी ने दिया मजेदार जवाब
दरअसल पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने फोटो के पीछे के असली राज का खुलासा किया. सूर्या ने कहा कि इस आइकॉनिक फोटो के लिए चेन्नई में अभ्यास के दौरान सबसे पहले उन्होंने रोहित शर्मा से निवेदन किया था. सूर्या ने बताया कि इस पर रोहित का रिएक्शन काफी मजाकिया था. रोहित ने सूर्या से ‘अरे क्या रे…’ कहा.
सूर्या ने बताया कि उनके लिए सबसे मुश्किल काम धोनी से बात करने का था. धोनी से बात करने में सूर्या को थोड़ा डर लग रहा था. पूर्व टी20 कप्तान ने कहा, “रोहित शर्मा को मनाने के बाद मुझे धोनी से बात करनी थी. ये मेरे लिए मुश्किल काम था. जब मैं ड्रेसिंग रूम में गया तो धोनी आइस बाथ की तैयार कर रहे थे. वो एकदम कोने पर बैठे हुए थे. मैंने उनसे कहा कि मुझे आपके और रोहित भाई के साथ एक फोटो लेनी है. मैं बीच में रहूंगा, आप दाईं ओर और रोहित भाई बाईं ओर. मैं इस दौरान बहुत ही नवर्स भी था. तब मुझसे धोनी ने कहा कि तुम फोटो लेगा तो इंस्टाग्राम पर भी डालेगा. हम बाल बनाकर आते हैं.”
ये भी पढ़ें: IND v SL: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में नंबर-7 पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर, एमएस धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड
टीम में वापसी की तैयारी में जुटे सूर्या
सूर्यकुमार यादव के लिए अब टीम इंडिया की टी20 टीम में वापसी कर पाना बहुत ही कठिन है. सूर्या को पता है कि उन्हें इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. उन्होंने नेट्स पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. उनके पास इसके अलावा और दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है. घरेलू क्रिकेट में वो अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही वो टीम में वापसी कर सकते हैं. देखना होगा कि फ्यूचर में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल पाएगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगाया धमाकेदार शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines