World Cup 2023 Final Villain: भारत को आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में एकतरफा हार मिली है। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम पर सवाल भी उठने लगे हैं। कोई इस हार के लिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, तो कोई केएल राहुल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस हार का असली विलेन कौन है। चलिए हम इस राज से पर्दा उठाते हैं और बताते हैं भारत की फाइनल में हार का असली विलेन कौन है।
ये भी पढें:- मैदान में घुसकर Virat Kohli के पास जाना कोई साजिश तो नहीं? खुलासे का इंतजार, रिमांड पर लिया गया आरोपी
एक भी मैच में नहीं दे सका योगदान
भारत के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और केएल राहुल ने फाइनल मुकाबले में अच्छा योगदान दिया है। इन तीनों खिलाड़ियों की पारी के कारण टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच सका, नहीं तो भारत का 200 के पार पहुंचना भी मुश्किल हो जाता। लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसे पूरे विश्व कप में मौका मिला, लेकिन एक भी मैच में अच्छा योगदान नहीं दे सका है। भारत की हार का विलेन भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव है। सूर्या को इस विश्व कप में कुल 7 मैच खेलने का मौका मिला। कमाल की बात है कि सूर्या को सभी मुकाबले में बैटिंग करने का मौका मिला था, बावजूद इसके उसके बल्ले से सिर्फ 106 रन ही निकले।
ये भी पढ़ें:- कौन है World Cup Final के बीच चर्चा में आई मिस्ट्री गर्ल? जिस पर टिकी थीं करोड़ों फैंस की नजर
फाइनल में भी फ्लॉप रहा खिलाड़ी
सूर्या ने विश्व कप में अपनी सबसे बड़ी पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। इस मैच में उन्होंने 47 गें में 49 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा सभी मैचों में उनका योगदान न के बराबर रहा है। फाइनल मुकाबले में जब सूर्या की शानदार पारी की काफी जरूरत थी, इस दौरान वह फ्लॉप हो गए। ऐसे में सूर्या विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा विलेन है।
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
23 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines