मैदान में घुसकर Virat Kohli के पास जाना कोई साजिश तो नहीं? खुलासे का इंतजार, रिमांड पर लिया गया आरोपी

फाइनल मुकाबले के दौरान बीच मैदान पर कोहली के पास पहुंचने वाला शख्स शक के घेरे में है। उसे रिमांड पर ले लिया गया है।

Security lapse during final person who went to Kohli on remand

सुरक्षा में हुई थी चूक।

विज्ञापन

World Cup Security Lapse: आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को हार मिली है। इस मुकाबले में कुछ मीठे पल भी देखने को मिला, तो कुछ खट्टे पल भी देखने को मिला। इसके अलावा कुछ ऐसा भी हुआ जो नहीं होना चाहिए था। विश्व कप के दौरान मैदान की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान एक शख्स बीच मैदान जाकर कोहली को पकड़ लेते हैं। उस शख्स को लेकर पुलिस को किसी साजिश की बू आ रही है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

कल शाम 5 बजे तक रिमांड पर आरोपी

आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को 21 नवंबर शाम 5 बजे तक एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का आरोपी पर शक गहराता जा रहा है। वह बीच मैदान कोहली के पास क्यों गया था, यह लगातार एक सवाल बना हुआ है। पुलिस इसी कारण से इस घटना को महज एक फैंस के नजर से नहीं देख रही है और आरोपी के साथ मुजरिम की तरह पेश आ रही है। पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन

चीन का रहने वाला है शख्स का पिता

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जो शख्स दौड़कर उनके पास आ गए और कोहली को पकड़ लेता है उसके पिता चीन के रहने वाले हैं। उस शख्स का नाम वेन जोनशन है, जो कि ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। जोनशन की मां फिलिस्तीन की रहने वाली है। बीच मैदान में घुसने के बाद अहमदाबाद की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें चांदखेडा थाना लेकर गई है और अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ