Suryakumar Yadav Love Story: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या को कौन नहीं जानता। इस खिलाड़ी ने महज 1 साल में ही क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है। सूर्या टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने बल्ले से एक से बढ़कर एक गेंदबाजों की कुटाई की और दर्जनों रिकॉर्ड बना डाले। आज वैलेंडाइटन डे के दिन हम आपके लिए उनकी लव स्टोरी लेकर आए हैं।
आपने अभी तक एमएस धोनी, विराट कोहली जैसे दिग्गजों की लव स्टोरी के बारे में सुना, देखा और जाना होगा, लेकिन क्या आप सूर्या की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो ये खबर पढ़िए, उनकी प्रेम कहानी बेहद रोचक और दिलचस्प है। सूर्या कुमार यादव को कॉलेज में इश्क हो गया था। वह अपने से 3 साल छोटी देविशा पर दिल हार बैठे थे।
कैसे मिले थे सूर्या और देविशा
सूर्यकुमार और देविशा की साल 2012 में मिले थे। दोनों की मुलाकात मुंबई के ‘आर ए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स’ में हुई थी। उस वक्त सूर्या की उम्र 22 साल थी, जबकि 19 साल की देविशा ने 12वीं क्लास पास की थी। सूर्या बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे और देविशा कॉलेज के शुरुआती दिनों में थीं।
और पढ़िए –Valentine day: वो पलकें बिछाए खड़ी थी, दोनों की नजरें टकराईं फिर…अजब नेहरा की गजब प्रेम कहानी
Suryakumar Yadav Love Story in hindi
देविशा का डांस देख दिल हार बैठे थे सर्या
कॉलेज में सूर्यकुमार यादव का देविशा को दिल दे बैठे थे। जब उन्होंने देविशा का डांस देखा तो इश्क परवान चढ़ने लगा। वहीं देविशा को भी सूर्या की बल्लेबाजी करने का अंदाज काफी पसंद था। यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। दोनों साल 2012 से लेकर 2016 तक रिलेशनशिप में रहे, फिर इन्होंने शादी कर ली।
कौन हैं सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा
देविशा दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। वह पेशे से डांस टीचर रहीं। सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि है। वह कुछ एनजीओ के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने गैर सरकारी संगठन ‘द लाइटहाउस प्रोजेक्ट’ के लिए एक वोलेंटियर के रूप में काम किया है है। आईपीएल के मैचों में वह पति को चियर करने पहुंचती हैं।
देविशा और सूर्या दोनों ने बनवाए हैं एक दूसरे के टैटू
सूर्या और देविशा सोशल मीडिया पर अपनी सुंदर तस्वीरें शेयर करते रहते है, जिनमें दोनों का प्यार झलकता है। देविशा ने अपनी पीठ पर सूर्यकुमार के नाम का टैटू भी बनवाया है। वहीं सूर्या ने भी सीने पर अपनी पत्नी का टैटू बनयावा हुआ है। वह कई मौके पर कह चुके हैं कि जब भी वह मैच खेलते हैं तो उनकी वाइफ उनके पास होती हैं।
और पढ़िए –Valentine day पर क्या पृथ्वी शॉ ने कर ली शादी ?, पहले इकरार फिर इनकार, जानिए
सूर्या को लंबे समय बाद मिला टीम इंडिया में मौका
सूर्या भले ही आज स्टार खिलाड़ी हैं और उन्हें बच्चा-बच्चा जानता हो, लेकिन इस तूफानी खिलाड़ी को टीम इंडिया में लंबे समय बाद मौका मिला। क्रिकेट खेलने के करीब 9 साल लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार सूर्या ने साल 2021 में टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनी थी। उन्होंने 14 मार्च 2021 को टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सूर्या टी20 के बाद वनडे और अब टेस्ट में भी डेब्यू कर चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines