Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। दुबई में यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन टॉप क्लास रहा। कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने गेंद से महफिल लूटी, तो बल्ले से अभिषेक शर्मा ने जमकर गर्दा उड़ाया।
हालांकि, इन सबके बीच सूर्या की कप्तानी लाजवाब रही। बॉलिंग चेंज से लेकर बैटिंग ऑर्डर में खुद को प्रमोट करने का फैसला टीम के लिए एकदम फिट बैठा। टी-20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार अब तक विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी से भी बेहतर कप्तान साबित हुए हैं। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।
टी-20 में भारत के बेस्ट कैप्टन सूर्या!
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंप दी गई थी। इसके बाद से सूर्या की अगुवाई में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। कम से कम 10 टी-20 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले कप्तानों की लिस्ट में सूर्या नंबर एक पर काबिज हैं। उनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा 82.6 का रहा है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले शुभमन गिल की ‘2 शब्द’ वाली पोस्ट वायरल, UAE के बाद अब PAK की बारी
सूर्या ने इस मामले में रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा है। रोहित की कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 80.6 का रहा। कोहली इस लिस्ट में तीसरे और हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर काबिज हैं।
लाजवाब कैप्टन सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक कुल मिलाकर 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम ने 19 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि महज 4 मैचों में ही टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। सूर्या की अगुवाई में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की धरती पर टी-20 सीरीज को अपने नाम किया था। वहीं, टीम इंडिया इंग्लैंड को अपनी सरजमीं पर धूल चटाने में भी सफल रही थी। एशिया कप में सूर्यकुमार पहली बार टीम की कमान संभाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup: 4 विकेट झटकने के बावजूद कुलदीप यादव होंगे IND vs PAK मैच से बाहर? पूर्व क्रिकेटर का गंभीर पर तीखा वार
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
58 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines