सूर्यकुमार यादव की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी? भारतीय दिग्गज ने दिखाया रास्ता

Suryakumar Yadav can Return in Team India: टीम इंडिया की हार के बाद लगातार सवालों की बौछार टीम मैनेजमेंट पर शुरू हो चुकी है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सूर्या की एक बार फिर से टीम में वापसी हो सकती है? इसको लेकर दिग्गज आर अश्विन ने जवाब दिया है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Suryakumar Yadav can Return in Team India: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को टी20 विश्व कप 2026 की जीत के बाद कप्तानी से हटा दिया गया साथ ही टीम से भी उनकी छुट्टी कर दी गई. टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर उनके बिना ही खेली है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने बैक टू बैक 2 सीरीज गंवाई हैं. इसके बाद से ही सूर्या को वापस लाने की मांग तेजी से सामने आ रही है, लेकिन क्या वाकई में सिलेक्टर्स अपना मन इतनी आसानी से बदलेंगे? टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने इसको लेकर सूर्या को रास्ता दिखाया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने अपने चैनल से क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन

टीम इंडिया में कैसे होगी सूर्यकुमार की वापसी?

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी को लेकर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “अगर वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी शानदार फॉर्म दिखाते हैं तो वो निश्चित तौर पर वापसी कर सकते हैं. फिलहाल कप्तान के तौर पर उनकी वापसी मुश्किल है लेकिन बतौर बल्लेबाज वो टीम में जगह जरूर बना सकते हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ-साथ आईपीएल में भी उनको कुछ असाधारण प्रदर्शन करना होगा. किसी भी खिलाड़ी के लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं किए जा सकते.”

विज्ञापन

टीम इंडिया की खस्ता हालत

टीम इंडिया की हालत बहुत ही खराब नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश हैं. आयरलैंड के दौरे पर टीम को 2-0 से हार मिली तो वहीं इसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर भी खिलाड़ियों ने निराश किया. टीम एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हुई और बैक टू बैक 2 क्लीन स्वीप हुए. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था. सूर्या की वापसी अब टीम इंडिया में काफी मुश्किल है लेकिन श्रेयस अय्यर को जीत का कोई रास्ता जरूर निकालना होगा नहीं तो सवाल बड़े होने में देर नहीं लगेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ