टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत को अपनी कप्तानी में जिताने वाले सूर्यकुमार यादव इन दिनों भारतीय टीम से दूर हैं. इस टूर्नामेंट के बाद उनकी कप्तानी भी छीन ली गई थी और श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था. सूर्या को इन दिनों टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. हालांकि अब उन्होंने लोकल टूर्नामेंट में शिरकत की और कप्तानी करते हुए अपनी टीम को मैच जिता दिया. इसके अलावा उन्होंने 170 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए.
सूर्यकुमार यादव ने की 170 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी
मुंबई में चल रहे प्रेसीडेंट कप में सूर्यकुमार हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने MIG क्रिकेट क्लब की ओर से मुस्लिम यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ खेला. MIG की कप्तानी करते हुए सूर्या बड़ा स्कोर तो नहीं बना सके. लेकिन उन्होंने 10 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके अपने नाम किए. हालांकि इसके बाद वह आउट हो गए. MIG क्रिकेट क्लब को जीत के लिए मुस्लिम यूनाइटेड के खिलाफ 154 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके बाद सूर्या एंड कंपनी ने इस मुकाबले को आसानी के साथ 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. खास बात ये है कि सूर्या की टीम ने 26 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया. हालांकि सूर्या अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट से खास प्रभावित किया.
आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन की वजह से हुए बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्या का प्रदर्शन मिलाजुला रहा था. इसके बाद उनके पास आईपीएल 2026 में फॉर्म हासिल करने का मौका मिला. लेकिन इस सीजन उनके बल्ले ने सूर्या का साथ नहीं दिया. उन्होंने 13 मैच में मुंबई के लिए 20.76 की खराब औसत के साथ 270 रन बनाए थे. उन्होंने केवल 2 अर्धशतक अपने नाम किए. हालांकि सूर्या ने आईपीएल 2025 में मुंबई के लिए रनों का अंबार लगाया था. उन्होंने 16 मैच में 65.18 की शानदार औसत के साथ 717 रन बनाए थे. सूर्या ने इस सीजन 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: होलकर स्टेडियम में पहली बार होगा भारत-वेस्टइंडीज का T20I मैच, जानिए पिछले 4 मैचों में क्या-क्या हुआ
सूर्या का शानदार टी-20आई करियर
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि उन्हें टी-20 में सबसे ज्यादा सफलता मिली. सूर्या ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच में 8 रन बनाए हैं. वहीं, 37 वनडे मुकाबले में इस बल्लेबाज ने 773 रनों को अपने नाम किए हैं. वहीं, 113 टी-20 मैच खेलते हुए उन्होंने 36.35 की औसत के साथ 3272 रन बनाए हैं. भारत के लिए सूर्या ने 4 टी-20 शतक और 25 अर्धशतक जमाए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर सुरेश रैना का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
9 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines