Suryakumar Yadav Injury Update: साउथ अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया ने आखिरी टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद फील्डिंग के दौरान सूर्या बुरी तरह चोटिल हो गए। वह दूसरी पारी के पॉवरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों के अंदर ही चोटिल होकर फील्ड से बाहर चले गए थे। उनका एंकल मुड़ गया था। उन्हें सहयोगियों के सहारे ले जाया गया। वह खुद के पैरों पर भी नहीं चल पाए थे। इसके बाद पूरी पारी वह बाहर रहे और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया की कप्तानी की।
साउथ अफ्रीका से सूर्या की विदाई
सूर्यकुमार यादव टी20 सीरीज के बाद अब देश लौटेंगे। इसका कारण अगर आप सोच रहे हैं चोट है तो नहीं। वह वनडे व टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसी कारण वह अब स्वदेश लौटेंगे। जनवरी में अब टीम इंडिया सीधे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। उससे पहले सूर्या के पास करीब एक महीने या 20 दिन का समय है रिकवरी के लिए। लेकिन अक्सर यह टखने की चोट इतनी आसानी से सही नहीं होती हैं। जैसे-जैसे दिन बढ़ते हैं चोट की गंभीरता पता लगती है। ऐसा ही कुछ वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पांड्या के साथ हुआ था।
यह भी पढ़ें- Best Fielding Award: सिराज, रिंकू और यशस्वी में हुई मेडल के लिए भिड़ंत, 29 वर्षीय खिलाड़ी सब पर पड़ा भारी
SKY ने बताई ये बात?
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सूर्यकुमार यादव ने खुद अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया। वह हालांकि, अपने पैरों पर चलकर धीरे-धीरे खुद आए। उन्होंने इस दौरान कहा कि फिलहाल यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है। उन्होंने कहा,’मैं अब ठीक हूं, आप देख सकते हैं मैं खुद अपने पैरों पर चलकर आया हूं। मुझे यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है। वहीं साउथ अफ्रीका में शतक लगाकर काफी अच्छा लग रहा है।’ सूर्या ने टीम की जीत पर खुशी जताई और कुलदीप यादव की भी तारीफ की।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: जगह हो गई तय, इस शहर में होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला!
क्या IPL से होंगे बाहर?
सूर्यकुमार यादव की इस चोट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा आईपीएल को लेकर भी होने लगी है। फैंस डर रहे हैं कि कहीं वह आईपीएल 17 से भी तो नहीं बाहर हो जाएंगे। कोई उनकी इस चोट को केएल राहुल की पिछले साल आईपीएल में हुई इंजरी से कम्पेयर कर रहा है। तो कोई इसकी तुलना हार्दिक पांड्या की चोट से कर रहा है। अगर वह तीन-चार महीने के लिए बाहर हुए तो उनके आईपीएल 2024 के अभियान पर असर पड़ सकता है। कहीं लिगामेंट टीयर जैसी अगर समस्या आई तो वह अप्रैल तक शायद फिट नहीं हो पाएंगे। फिलहाल अब देखना होगा कि आने वाले समय में उनकी चोट पर क्या अपडेट आता है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines