Suryakumar Yadav Angry Video Viral: टीम इंडिया के लिए पिछली दो टी20 सीरीज में शानदार कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव अक्सर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं बतौर कप्तान उनका रवैया अक्सर काफी शांत और कूल रहता है। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव काफी गुस्सा नजर आ रहे हैं। सूर्या का ऐसा अवतार इससे पहले शायद ही किसी ने देखा होगा। पर ये वीडियो देखकर फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर सूर्या को गुस्सा आया तो किस पर आया?
किस पर भड़के सूर्या?
अगर आप इस वीडियो को गौर से देखें तो आपको शुरुआत में दिखेगा कि सूर्या के सामने अर्शदीप सिंह बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद कैमरा सूर्या के ऊपर चला जाता है जहां वह उंगली दिखाकर कुछ लताड़ लगाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद हालांकि वापस सूर्यकुमार यादव अर्शदीप के पास ही सीट पर बैठने लगते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखकर यह तो साफ पता चल रहा है कि सूर्या अर्शदीप सिंह पर गुस्सा कर रहे हैं। लेकिन इसका कारण क्या है?
अगर यह वीडियो दूसरे टी20 का है तो शायद सूर्या अर्शदीप सिंह पर उनके प्रदर्शन के कारण भड़क रहे हो सकते हैं। क्योंकि उस मुकाबले में अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए थे। टीम इंडिया 15 ओवर में 152 का स्कोर भी नहीं डिफेंड कर पाई थी। एक ओवर में रीजा हेंड्रिक्स के सामने उन्होंने 20 से भी ऊपर रन लुटाए थे। हालांकि, फिर तीसरे टी20 में उन्होंने गेंदबाजी में सुधार करते हुए अच्छी बॉलिंग की थी। अगर यह वीडियो दूसरे टी20 के बाद का है तो यह रीजन हो सकता है। लेकिन फिर आवेश खान को देख ऐसा लगा कि यह ऑस्ट्रेलिया सीरीज का वीडियो है। क्योंकि साउथ अफ्रीका में वह टीम का हिस्सा नहीं थे।
सूर्या की कप्तानी का शानदार आगाज
अगर सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी और उनकी कप्तानी की बात करें तो दोनों शानदार रहा है। साउथ अफ्रीका में उन्होंने शतक भी जड़ा तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कैप्टेंसी डेब्यू किया और टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की। फिर विदेश में पहली बार कप्तानी करते हुए 1-0 से पिछड़ने के बाद उन्होंने टीम को जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का टूटा दिल! क्या हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से नाखुश हैं SKY?
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की शर्त…! रोहित की कप्तानी छिनने का ये है असली कारण; क्या IPL 2024 में खेलेंगे हिटमैन?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
50 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
59 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
2 hrs agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines