Suryakumar Horoscope : युवा भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन के चलते पूरे मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में हुए IPL और उसके बाद भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए T20 मैच में उन्होंने अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया। आइए जानते हैं कि अभी उनके सितारे क्या कहते हैं। यहां हम यह भी जानेंगे कि क्या आने वाले समय में भी वह अपने प्रदर्शन को जारी रख पाएंगे।
सूर्यकुमार यादव की जन्मकुंडली (Suryakumar Yadav Kundli)
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सूर्यकुमार का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। उनके जन्म का समय पूर्णतया सही से ज्ञात नहीं होने के कारण हम इसे 12.00 मान लेते हैं और उसके अनुसार गणना करते हैं।
suryakumar yadav lagna kundli, Date of Birth: Sep 14, 1990… Mumbai
यह भी पढ़ेंः सूर्या भाऊ ने फैंस का बना दिया दिन, चहल टीवी पर लाइव लाकर…Video देख आप भी कहेंगे क्या कमाल प्लेयर है यार
इस विवरण के आधार पर जन्मकुडंली बनाएं तो सूर्यकुमार की लग्न राशि वृश्चिक तथा चन्द्र राशि मिथुन आती है। यदि विंशोत्तरी दशा देखें तो हाल ही में 7 नवंबर को उन्हें बुध में राहु की दशा शुरू हुई है जो 15 जनवरी 2023 तक रहेगी। उनकी लग्न राशि वृश्चिक का स्वामी भी मंगल है। मंगल इस समय वक्री होकर वृषभ राशि में गति कर रहा है।
सूर्यकुमार यादव का स्वर्णिम काल (Suryakumar Yadav Horoscope)
सूर्यकुमार यादव की जन्मकुंडली में दसवें घर का स्वामी सूर्य है। सूर्य ने 16 नवंबर को उनकी लग्न राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर बुध और शुक्र के साथ मिल कर बुधादित्य योग बना लिया है। इन सभी कारकों को देखते ही निसंदेह आने वाला समय सूर्य कुमार यादव के लिए स्वर्मिण काल सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ेंः IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच कल, यहां देखें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार लग्न राशि में बन रहे ये सभी योग तथा मंगल की वक्र गति उनके लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। इसी के चलते सूर्यकुमार यादव T20 World Cup में इतना जबरदस्त प्रदर्शन कर पाएं। इन्हीं योगों की बदौलत सूर्यकुमार अकेले अपने दम पर भारत-न्यूजीलैंड मैच (India Vs Newzealand T20) का पूरा रुख ही बदल कर रख दिया। आने वाला समय भी सूर्यकुमार के लिए शुभ सिद्ध होने वाला है। कहा जा सकता है कि आने वाले समय में भी सूर्यकुमार का बल्ला भारत के लिए धुंआधार तरीके से रन बनाता रहेगा। कुंडली के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में सूर्या क्रिकेट के हर फॉर्मेट में सफल होंगे और कई रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष , जन्मकुंडली, गृह दशाओं पर आधारित है, जो केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
7 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
24 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
46 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines