T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया जबरदस्त फॉर्म में हैं। सोमवार को पहले ही अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से मात दी। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी।
अभी पढ़ें – विराट के हाथों में बहुत जान है ‘ठाकुर…’, पहले भी कर चुके हैं एक हाथ से चमत्कार, देखें Video
शमी ने अंतिम ओवर में पलटा मैच
शमी ने 20वें ओवर में एक रनआउट भी किया। उन्हें एक ओवर करने के लिए डगआउट से बुलाया गया था। जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट चटकाए और टीम इंडिया के झोली में जीत डाल दी। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पिछले हफ्ते जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया है।
बुमराह के परफेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं हैं शमी- सुरेश रैना
मोहम्मद शमी को लेकर सुरेश रैना ने कहा, “मैं उन्हें परफेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं कहूंगा, क्योंकि आप जसप्रीत बुमराह या रविंद्र जडेजा की जगह नहीं ले सकते। वे लगातार भारत के लिए खेले हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन आपके पास सबसे अच्छा विकल्प था, आपने उसे चुना है। शमी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वह अच्छी फॉर्म में हैं।
‘निरड होकर खेलना होगा’
सुरेश रैना ने आगे कहा कि ‘बीसीसीआई ने टूर्नामेंट से 15 दिन पहले टीम को ऑस्ट्रेलिया भेजकर वास्तव में अच्छा किया है। मैदान बड़े हैं, कुल मिलाकर मुझे लगता है कि टीम इंडिया की तैयारी अच्छी रही है। हमें निडर क्रिकेट खेलना होगा और अच्छा इरादा दिखाना होगा।”
अभी पढ़ें – IND vs PAK: शाहीन अफरीदी से कैसे निपटा जाए? सचिन तेंदुलकर ने रोहित-विराट को दिया खास गुरु मंत्र
23 अक्टूबर को भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान
इस बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। फिलहाल शुरुआती ग्रुप स्टेज के मुकाबले जारी हैं, जिसमें से चार टीमें सुपर 12 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस वर्ल्ड कप में सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें 23 अक्टूबर पर टिकी हैं, इस दिन भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। भारतीय क्रिकेट टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में करीब एक लाख दर्शकों के बीच पाकिस्तान से भिड़ेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
31 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
42 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
58 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines