Suresh Raina On Mohammed Shami Future: 22 अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. टी20 के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है. चार साल बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. 2022 में उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था. खैर अब मोहम्मद शमी बी चर्चा में आ गए हैं. कई लोगों का मानना है कि उनकी वापसी भी टीम इंडिया में हो सकती है. शमी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बावजूद उन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है. खैर अब दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने शमी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार के बाद अब शमी भी पीछे-पीछे आ रहे हैं.
सुरेश रैना ने शमी की वापसी पर क्या कहा?
सुरेश रैना को लगता है कि मोहम्मद शमी की भी टीम इंडिया में वापसी हो जाएगी. उनकी इसकी पूरी संभावना जताई है. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भी खुशी जताई. साथ ही साथ शमी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का भी जिक्र किया. रैना ने इंडियन सॉफ्ट बॉल क्रिकेट लीग की जर्सी लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, “36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है. ये चीज भुवी के जज्बे को दिखाती है. उन्होंने हमेशा अनुशासन के साथ गेंदबाजी की है. वो हमेशा प्रोसेस को फॉलो करते हैं. उन्होंने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की है. मोहम्मद शमी ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है. वो घरेलू क्रिकेट में अभी तक अच्छा खेले हैं. अभी भुवी की बारी है और शमी भी उनके पीछे-पीछे आ रहे हैं. आप लोग चिंता बिल्कुल ना करें.”
ये भी पढ़ें: IND vs WI: होलकर स्टेडियम में पहली बार होगा भारत-वेस्टइंडीज का T20I मैच, जानिए पिछले 4 मैचों में क्या-क्या हुआ
मोहम्मद शमी ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं. हाल ही में रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए शमी ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी और खुद के चयन पर बात की. उन्होंने कहा, “भुवनेश्वर की वापसी हो गई है. ये बहुत अच्छी बात है. हालांकि भुवी के चयन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मुझे जहां पर खेलने का मौका मिलेगा, मैं वहां पर अपनी शत प्रतिशत दूंगा. मेरा पूरा फोकस अभी रणजी ट्रॉफी पर है. पिछले दो-तीन साल से मेरे साथ एक ही चीज हो रही है. मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं. बंगाल के लिए अपनी फिटनेस भी साबित कर चुका हूं. इसके बावजूद अगर मुझे भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है तो फिर इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है.”
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में हसन महमूद ने रचा इतिहास, हैट्रिक लेने वाले बने बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
34 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
46 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines