हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

37 साल की उम्र में दहाड़ रहा KKR का ये बूढ़ा ‘शेर’, IPL 2026 में फिरकी के जादू से हिलाई बल्लेबाजों की दुनिया

IPL 2026: केकेआर की टीम में एक ऐसा 37 साल का खिलाड़ी है जो कि लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है. इस खिलाड़ी ने केकेआर के लिए कई मैचों में विनिंग प्रदर्शन किया है. इस साल भी इस खिलाड़ी का जलवा कायम है. अपनी फिरकी का जाल बिछाते हुए ये लगातार बल्लेबाजों का शिकार कर रहा है.

विज्ञापन

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शुरुआत में पिछड़ने के बाद फॉर्म में वापसी कर चुकी है. टीम के खिलाड़ी धीरे-धीरे लय पकड़ रहे हैं. फ्रेंचाइजी के एक खिलाड़ी ने इस सीजन सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है. 37 साल की उम्र में ये खिलाड़ी आईपीएल में अपनी छाप छोड़ रहा हैं. इस फिरकी के जादूगर ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों की नाक में दम करने का काम किया है. इस गेंदबाज के आंकड़े उनकी काबिलियत को दर्शा रहे हैं. 

सुनील नरेन का है सबसे अच्छा इकॉनमी

केकेआर के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन इस सीजन शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 22.5 का रहा है और उनका इकॉनमी 6.51 का रहा है. इस आईपीएल में कम से कम 10 विकेट हासिल करते हुए सबसे कम इकॉनमी वाले गेंदबाज हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहसिन खान का नाम है. उन्होंने इस सीजन 7.45 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार का नाम है, जिन्होंने महज 7.64 की इकॉनमी से रन दिए हैं. 

KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट

सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2012 में केकेआर के साथ ही की थी. इसके बाद से वो लगातार फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले अब तक 196 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 202 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.71 रही है. 

विज्ञापन

DC के खिलाफ केकेआर ने जीता मैच

दिल्ली के खिलाफ मैच में केकेआर ने जीत हासिल की है. इस मैच में केकेआर की टीम ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली. केकेआर के लिए खराब शुरुआत के बाद सीजन की लगातार चौथी जीत रही है. 

ये भी पढ़िए- आर अश्विन से चिढ़ गए थे धोनी, CSK के दिग्गज स्पिनर ने खोला बड़ा राज, बताया टीम में कैसे मिली जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola