Krunal Pandya: भारतीय टीम का 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का दौरा शुरू होने वाला है. पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. तीनों फॉर्मेट के लिए टीम का चयन हो गया है. टी20 में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. मोहम्मद शमी को नहीं चुना गया है. वो लगातार चर्चा में चल रहे हैं. ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की वापसी की उम्मीद भी लगाई जा रही थी लेकिन उन्हें भी नज़रअंदाज किया गया. पांड्या ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में बेंगलुरु के लिए गजब का प्रदर्शन किया है. उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल दिखाया. अब दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी उन्हें दोबारा टीम में वापस लाने की मांग की है.
सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
सुनील गावस्कर ने क्रुणाल पांड्या का समर्थन किया है. JioHotstar पर गावस्कर ने पांड्या के परफॉर्मेंस की तारीफ की. उन्होंने साफ किया कि वो भारत के लिए खेलने के पूरे हकदार हैं और उन्हें दोबारा मौका दिया जाना चाहिए. गावस्कर ने कहा, “क्रुणाल पांड्या बेहतरीन क्रिकेटर हैं. वो बहुत ही समझदार क्रिकेटर हैं. वो अपनी लाइन और लेंथ में काफी समझदारी से गेंदबाजी करते हैं. वो बल्लेबाज के दिमाग को पहले ही पढ़ लेते हैं. वो हमेशा पैड्स पर गेंद डालते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “क्रुणाल पांड्या बाउंसर भी फेंकते हैं. इसका मतलब साफ है कि वो बल्लेबाज को लेकर कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं. पांड्या हमेशा रणनीति बनाते रहते हैं. वो हमेशा बल्लेबाज को रन बनाने से रोकते हैं. वो बल्लेबाजी भी करते हैं. उनकी फील्डिंग भी तगड़ी है. मेरा मानना है कि अगर आपको वर्ल्ड कप जीतना है तो आपको उन खिलाड़ियों को चुनना चाहिए जो टूर्नामेंट में जीत दिला सकते हैं. पांड्या उनमें से एक हैं.”
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह की रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त बैटिंग, बैक टू बैक शतक लगाकर टीम को संभाला
कैसा रहा है कि क्रुणाल पांड्या का करियर?
क्रुणाल पांड्या भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने 5 वनडे मैचों में 130 रन और 2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 19 टी20 में 124 रन और 15 विकेट ले चुके हैं. आईपीएल में 158 मैचों में वो 1974 रन और 107 विकेट झटक चुके हैं. 2025 के आईपीएल में उन्होंने 17 विकेट 8.23 की इकॉनमी से लिए थे. इसके अलावा उन्होंने 109 रन भी टीम के लिए बनाए. 2026 में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए और 226 रन बनाए. पांड्या लगातार अच्छे प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. फ्यूचर में उनकी धमाकेदार वापसी टीम में हो सकती है.
ये भी पढ़ें: ‘बुमराह को ब्रेक तो शमी के साथ भेदभाव क्यों?’, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
क्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
1 hr agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
1 hr ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoरिंकू सिंह की रणजी ट्रॉफी में धांसू बैटिंग, बैक टू बैक शतक लगाकर दिखाया दम
4 hrs ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होंगे IND vs NZ टी20 सीरीज के मुकाबले
4 hrs ago'शमी के साथ भेदभाव क्यों?', मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
4 hrs agoप्रियांश आर्या ने ठोका धमाकेदार शतक, फर्स्ट क्लास में पहली बार किया ये कमाल
5 hrs agoवेस्टइंडीज क्रिकेट में तंगी का असर, कोच ने मांगी आर्थिक मदद
5 hrs agoनमन धीर का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा युवराज सिंह का महारिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines