IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रांची में खेला गया. ये मुकाबला यादगार बन गया है. मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बने. वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. विंडीज के कप्तान शाई होप ने जबरदस्त अंदाज में शतक लगाकर जीत हासिल की. वेस्टइंडीज की दौरा अभी तक बल्लेबाजों के लिए सही रहा है. भारतीय गेंदबाजों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. वनडे सीरीज में भी खराब गेंदबाजी देखने को मिली. अब टी20 में भी बुरा हाल है. दूसरे टी20 के बाद तो दिग्गज सुनील गावस्कर भड़क गए हैं. उन्होंने बॉलिंग कोच के ऊपर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
दिग्गज सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
स्टार स्पोर्ट्स पर सुनील गावस्कर ने दूसरे टी20 मैच को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर निशाना साधा. गावस्कर ने कहा, “मुझे पहले लगा था कि भारत 235 से 240 के बीच रन बनाएगा. भारत ने 249 रन बना दिए. बल्लेबाजों को बिल्कुल भी दोष नहीं दिया जा सकता है. उन्होंने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया. मुझे नहीं लगता है कि बल्लेबाजों ने कम स्कोर किया. साफ है कि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. उन्हें जैसा करना चाहिए था वो वैसा नहीं कर पाए. उनके ऊपर सवाल उठने चाहिए. गेंदबाजी कोच से पूछना चाहिए कि वो क्या उम्मीद कर रहे थे. कहीं ना कहीं उनके ऊपर भी बात आती है. क्या उनके निर्देशों का गेंदबाजों ने पालन नहीं किया? आखिर कोच का प्लान क्या था?.”
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
वेस्टइंडीज ने शानदार अंदाज में जीता मैच
रांची में भारत और विंडीज के बीच हाई-स्कोरिंग गेम देखने को मिला. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए. भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 41 गेंद में 82 रन बनाए. उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी की. वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में टीम को दो झटके लग गए थे. पूरन 4 और हेटमायर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. रोवमैन पॉवेल ने अपनी पारी में 13 गेंद में 24 रन बनाए.
शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन जड़े. उन्होंने शाई होप के साथ चौथे विकेट के लिए 54 गेंद में 120 रन जोड़े. वहां से लग गया था कि विंडीज मुकाबला जीत जाएगी. होप अंत तक नाबाद रहे. उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई. टीम इंडिया के लिए मयंक यादव ने तीन विकेट लिए. उनके अलावा कोई भी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया.
ये भी पढ़ें: IPL 2027: BCCI ने बुलाई सभी फ्रेंचाइजी मालिकों की स्पेशल मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
11 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
51 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
55 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines