ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ में खेला गया। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम 100 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मुकाबले के दौरान उम्दा बल्लेबाजी के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने ब्लू टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए 101 गेंद में 87 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले।
इंग्लैंड के खिलाफ जुझारू अर्धशतकीय पारी के लिए जरूर ‘हिटमैन’ शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है, लेकिन मोहम्मद शमी की उम्दा गेंदबाजी की भी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। इंग्लैंड के खिलाफ शमी ने कुल सात ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 3.14 की इकोनॉमी से 22 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की।
यह भी पढ़ें- मुशफिकुर रहीम हैं वर्ल्ड कप 2023 के सबसे किफायती गेंदबाज? ICC से हुई बड़ी चूक, जमकर हुई बेइज्जती
मोहम्मद शमी के इस बेहतरीन गेंदबाजी की सुनील गावस्कर भी दीवाने हो गए हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, ‘शमी अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं। उनकी स्पेशिलिटी क्या है? केवल तेज गेंदबाजी। नेट्स में अभ्यास के दौरान वह लगातार गेंदबाजी करते हैं, जिसका उन्हें फायदा मिल रहा है।’
गावस्कर ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता है कि वह जिम करते हैं या नहीं, पर टीम में वह वही काम कर रहे हैं जो कपिल देव किया करते थे। कपिल भी अभ्यास के दौरान नेट्स में केवल तेज गेंदबाजी किया करते थे।’
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ‘शमी एक्सपर्ट्स की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं कि अभ्यास में केवल 15 से 20 गेंदे डाली जाए। क्योंकि उन्हें पता है बतौर तेज गेंदबाज उन्हें अपने पैरों से ज्यादा काम लेने हैं। गेंदबाजी के दौरान जब उन्हें ड्रोन कैमरे के जरिए दिखाया जाता है तो मानो ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई चीता या तेंदुआ शिकार पर जा रहा हो। वास्तव में वह बेहतरीन दृश्य नजर आता है।’
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines