LSG vs DC मैच में नजर आईं हसीन टीवी एंकर, फैंस की थम गईं सांसें, आखिरी कौन हैं ये 'चेन्नई एक्सप्रेस'?
Who is Bhavana Balakrishnan:लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जब भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच होने वाला था, तब स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर इरफान पठान के साथ एक एंकर नजर आई जो काफी हसीन लग रही थी, लोग जानना चाह रहे थे कि आखिर ये हैं कौन.

इंडियन प्रीमियर लीग सिर्फ क्रिकेट के लिए ही नहीं, अपने ग्लैमर के लिए काफी मशहूर है. कई बार ऐसे चेहरे फैंस के जेहन में हावी हो जाते हैं, जो खूबसूरती का दूसरा नाम होते हैं. ऐसा ही कुछ 1 अप्रैल 2026 को देखने को मिला.
2 / 6इस हसीना का नाम भावना बालकृष्णन है, जो पेशे से टेलीविजन एंकर, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, सिंगर और डांसर हैं. यही वजह है कि उन्हें मल्टीटैलेंड पर्सन कहा जाता है. उन्होंने दिल्ली-लखनऊ मैच के दौरान क्रिकेट फैंस का अटेंशन खींचा.
3 / 6आमतौर पर भावना बालकृष्णन तमिल भाषा में एंकरिंग करती है, लेकिन वो अक्सर अंग्रेजी और हिंदी में भी स्पोर्ट्स प्रेजेंटेशन करते हुए नजर आती हैं. यही वजह है कि आईपीएल और कई क्रिकेट लीग में उनकी काफी ज्यादा डिमांड होती है.
4 / 6एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें, तो उन्होंने चेन्नई के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से केमिकल इंजीनियरिंग और इसी शहर के ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है
5 / 6भावना बालकृष्णन का जन्म 21 मार्च 1985 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था, यही वजह है कि तमिल भाषा में उनकी अच्छी खासी पकड़ है, हालांकि हिंदी दर्शकों के बीच भी वो काफी ज्यादा मशहूर हैं.
6 / 6उन्होंने अपना करियर टेलीविजन होस्ट के तौर पर किया था, जहां वो पॉपुलर तमिल शोज करती थीं, धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी क्रिकेट और दूसरे खेलों में होने लगी और फिर उन्हें आईपीएल और क्रिकेट वर्ल्ड कप में मौका मिला.