स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट से लेंगे रिटायरमेंट? ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के मैनेजर ने बताया पूरा सच

Steve Smith Test Cricket: स्टीव स्मिथ के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की खबरें सामने आ रही थीं। इसको लेकर अब उनके मैनेजर ने पूरी सच्चाई बताई है।

Steve Smith Test Cricket David Warner Australia cricket team

स्टीव स्मिथ। (Social Media)

Steve Smith Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को लेकर कुछ खबरें उड़ती-उड़ती आ रही थीं। कहा जा रहा था कि, स्टीव स्मिथ भी डेविड वॉर्नर के साथ ही इसी सीजन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। आपको बता दें कि वॉर्नर आगामी पाकिस्तान सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। लेकिन स्मिथ को लेकर उनके मैनेजर वैरेन क्रेग ने बयान दिया है। क्रेग ने स्मिथ के रिटायरमेंट को लेकर आ रही खबरों का पूरा सच बताया है।

विज्ञापन

क्या स्टीव स्मिथ ले रहे हैं रिटायरमेंट?

स्टीव स्मिथ के मैनेजर वैरेन क्रेग ने बताया कि,’स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट से इस सीजन रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं। स्मिथ अभी भी टेस्ट क्रिकेट में नई उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं।’ सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक स्मिथ के मैनेजर ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि, स्टीव स्मिथ अपने साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को फॉलो नहीं करेंगे। जबकि रिपोर्ट में यह कहा गया कि, वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद अपने होम ग्राउंड सिडनी में रिटायरमेंट लेंगे।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ का करियर रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 102 टेस्ट मैच खेलकर 9320 रन बना चुके हैं। उनका औसत 58.61 का है। वहीं उनके नाम 32 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं। जबकि स्मिथ 155 वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए 5356 रन बना चुके हैं। उनके नाम वनडे में 12 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं। इस साल स्मिथ ने 11 टेस्ट मैच खेलते हुए 777 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 10 मैच खेलकर स्टीव स्मिथ के लिए 302 रन बनाए थे।

विज्ञापन

इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि,’खिलाड़ी अगर मिड 30s में होता है तो सुधार की संभावनाएं कम हो जाती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका करियर खत्म हो गया है। 30 साल की शुरुआती उम्र खिलाड़ियों के लिए पर्पल पैच हो सकता है। स्मिथ के अंदर क्षमता है कि वह खुद को साबित कर सकते हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है और वह फिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करके ढेर सारे रन बना सकते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ