'गेंद को ट्रैक नहीं कर पा रहा था', इस बीमारी की वजह से स्टीव स्मिथ नहीं खेल पाए तीसरा एशेज टेस्ट

Steve Smith On Vertigo Issue: ऑस्ट्रिलिया के स्टार बैटर स्टिव स्मिथ एक खास बीमारी की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में तीसरा एशेज टेस्ट नहीं खेल पाए थे. उन्होंने इस बारे मे खुलकर बताया है.

Steve Smith

Steve Smith

Steve Smith Vertigo Problem: स्टीव स्मिथ ने वर्टिगो बीमारी के बारे में बताया, जिसकी वजह से उन्हें ऐशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट से बाहर रहना पड़ा. पिछले 6 टेस्ट मैचों में ये दूसरी बार था जब स्मिथ किसी मैच से बाहर रहे. 36 साल के खिलाड़ी ने अपने करियर में इससे पहले भी चक्कर आने के लक्षणों का सामना किया था. सीरीज के तीसरे मैच के लिए स्मिथ की जगह उस्मान ख्वाजा को शामिल किया गया.

विज्ञापन

मेलबर्न टेस्ट में कप्तानी करेंगे स्मिथ

स्मिथ वापस आ गए हैं और मेलबर्न में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन टीम को लीड करेंगे और उन्होंने तीसरे मैच से पहले अपनी परेशानियों के बारे में बात की. इस स्टार बल्लेबाज ने कहा कि वो गेंद को ठीक से नहीं देख पा रहे थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को बताया कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे.

विज्ञापन

कोच को बताया था अपना हाल

स्मिथ ने कहा, ‘जैसे ही मैंने एडिलेड में बैटिंग शुरू की, मुझे अच्छा नहीं लग रहा था, मैं बॉल को ठीक से ट्रैक नहीं कर पा रहा था, दिमाग में कुछ चल रहा था. 3 दिन बाद, फिर से बैटिंग की, उस दोपहर गोल्फ खेला. मैंने पहले ही रॉन (कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड) से बात की थी और कहा था कि ‘मुझे अच्छा नहीं लग रहा है’, तो उन्होंने कहा ‘बस बाहर जाकर कुछ चीजें करने की कोशिश करो और देखो कैसा लगता है’.’

विज्ञापन

तीसरा टेस्ट न खेलने का फैसला

स्मिथ ने आगे कहा, ‘तो मैंने उस दोपहर को खेला, उस रात बहुत बुरा महसूस हुआ. अगले दिन भी बहुत खराब फील हुआ, ज्यादा हिट नहीं किया या कुछ खास नहीं किया. फिर अगली सुबह मैंने हिट किया और फिर से नॉर्मल महसूस किया. मैंने अगले दिन, गेम की सुबह कोशिश की और मैं बस बॉल को ट्रैक नहीं कर पा रहा था. चक्कर आ रहे थे. जब मैं अपना सिर पीछे करके ऊपर करता था (चेहरे की तरफ), तो हर बार जब मेरा सिर ऊपर आता था, तो मुझे सब कुछ ठीक करना पड़ता था, सब कुछ इधर-उधर हो रहा था, और आखिर में हमने सही फैसला लिया.’

स्मिथ को है मलाल

एडिलेड टेस्ट में न खेल पाने को लेकर स्टीव स्मिथ काफी निराश हुए थे, उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा, ‘उस दिन मुझे बहुत बुरा लग रहा था. और उस गर्मी में खेलने से मुझे कोई मदद नहीं मिलने वाली थी. पहले दो दिन बहुत ज्यादा गर्मी थी. तो, हां, मैंने ये फैसला लिया, जो सही था, हालांकि मुझे लगता है कि मुझे उस विकेट पर बैटिंग करना पसंद आता.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ