ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के बीच सीजन में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से बुरी खबर सामने आई है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक बिमारी के चपेट में आ गए हैं। जिसका नाम वर्टिगो बताया जा रहा है। अगर साधारण शब्दों में इसे समझें तो ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर को पिछले कुछ दिनों से चक्कर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ सालों से इस गंभीर बीमारी के चंगुल में फंसे हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की अगली भिड़ंत अफगान टीम के साथ:
कंगारू टीम की अगली भिड़ंत अफगान टीम के साथ है। सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतना बेहद जरुरी है। ऐसे में मैच से पहले स्मिथ का बीमार होना टीम के लिए अच्छा सकेंत नहीं है। स्मिथ ने अपने इस बिमारी की बात खुद लोगों के सामने रखी है।
यह भी पढ़ें- ‘हिटमैन’ भूल जाइए जनाब, कैप्टन रोहित शर्मा को मिला नया धांसू निकनेम
अफगानिस्तान के खिलाफ शिरकत करेंगे या नहीं स्मिथ?
अब सवाल यह उठता है कि अगले मुकाबले में वह अपनी टीम के लिए मैदान में उतरेंगे या नहीं? तो मिली जानकारी के मुताबिक स्मिथ को उम्मीद है कि वह अपने देश के लिए जरूर मैदान में उतरेंगे।
वर्ल्ड कप में लगातार वह इस बिमारी से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए मैच के दौरान भी उन्हें यह परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपनी टीम के लिए जूझते रहे।
एक इंटरव्यू के दौरान पत्रकारों का जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से वर्टिगो से पीड़ित हैं। उम्मीद है मैं ट्रेनिंग कर पाऊंगा। फिलहाल अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए अच्छी स्थिति नहीं है, लेकिन मैं फिर भी खेलना चालू रखूंगा।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
25 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
54 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
54 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines