Steve Smith Century: क्रीज पर समय लेने और सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी के लिए मशहूर स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी को हैरान कर डाला. 238 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए स्मिथ ने सिडनी थंडर के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं.
चौके से ज्यादा सिक्स स्मिथ के बल्ले से निकले और उन्होंने अकेले दम पर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। कंगारू बैटर ने रयान हैडली के एक ही ओवर में 32 रन भी कूटे. स्मिथ की यह शतकीय पारी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले आई है. हालांकि, उन्हें विश्व कप की टीम में चुना नहीं गया है।
स्टीव स्मिथ का शतक
सिडनी थंडर से मिले 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने सिडनी सिक्सर्स की ओर से स्टीव स्मिथ और बाबर आजम की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी. बाबर तो सूझबूझ के साथ अपना नेचुरल खेल खेलते हुए दिखाई दिए, लेकिन स्मिथ ने थंडर के एक-एक गेंदबाज को निशाने पर लिया. स्मिथ के आगे विपक्षी टीम का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से पानी मांगता हुआ नजर आया. पहले विकेट के लिए स्मिथ ने बाबर संग मिलकर 12.1 ओवर में 141 रन जोड़े. बाबर तो 47 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन स्मिथ की दूसरे छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही.
स्मिथ ने सिर्फ 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. 42 गेंदों में वह 100 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस इनिंग के दौरान कंगारू बल्लेबाज ने 5 बार बॉल को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो 9 दफा गेंद को हवाई यात्रा पर भी भेजा. स्मिथ की आतिशी पारी के बूते सिडनी सिक्सर्स ने 190 रनों के टारगेट को महज 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 3rd ODI में नीतीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग 11 से बाहर बैठना तय? कोच ने ही दे डाला बड़ा हिंट
एक ओवर में कूटे 32 रन
स्टीव स्मिथ ने पारी का 12वां ओवर फेंकने आए रयान हैडली के ओवर में छक्कों की बौछार करते हुए ओवर में कुल 32 रन ठोके. ओवर की पहली चार गेंदों पर स्मिथ ने लगातार 4 छ्क्के जमाए. वहीं, पांचवीं बॉल पर वह चौका बटोरने में सफल रहे. दबाव में दिख रहे गेंदबाज रयान ने ओवर में एक नो-बॉल और एक वाइड भी फेंकी, जिसका भरपूर फायदा स्मिथ ने उठाया.
वॉर्नर की शतकीय पारी गई बेकार
इससे पहले सिडनी थंडर की ओर से डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना दूसरा शतक जमाया. 65 गेंदों में उन्होंने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 110 रन ठोके और वह नाबाद रहे. पूर्व कंगारू बल्लेबाज ने 11 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स जमाए. वॉर्नर की ताबड़तोड़ पारी के दम पर सिडनी थंडर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 189 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
51 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
5 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines