---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘शाहीन-बाबर का टाइम ओवर…’, पाकिस्तान की हार पर भड़क उठा दिग्गज, कर डाली ये बड़ी मांग

IND vs PAK: पाकिस्तान को एक बार फिर से टीम इंडिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद दुनियाभर में उनकी फजीहत हो रही है. साथ ही टीम के दिग्गज भी खिलाड़ियों की बेइज्जती कर रहे हैं. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने इस हार के बाद बुरी तरह से भड़क उठा है.

---विज्ञापन---

IND vs PAK: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो क्यों इस बार टूर्नामेंट में फेवरेट मानी जा रही है. टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. एकतरफा रहे मैच में टीम इंडिया हमेशा ही आगे नजर आई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक बार फिर नाक कटाने का काम किया. मैच से पहले तक पाकिस्तानी दिग्गज और फैंस अलग बात कर रहे थे लेकिन मैच खत्म होते-होते सबने अपना गुस्सा खिलाड़ियों पर दिखाया. ऐसे ही पाकिस्तान के एक दिग्गज खिलाड़ी ने भी बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर बड़ी बात कही है. 

शाहीन-बाबर का टाइम हो गया खत्म

भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज बुरी तरह से भड़के हुए नजर आ रहे हैं. पाक क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “शाहीन शाह अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान का टाइम खत्म हो चुका है. पाकिस्तान की टी20 टीम को नए प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी की जरूरत है. कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की जरूरत नहीं है.”

---विज्ञापन---

हर बार धराशाई होता है पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम क्रिकेट में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है लेकिन विवादित काम में अपनी टांग घुसाकर पीसीबी जरूर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करता है. इसका एक उदाहरण टी20 विश्व कप में भी देखने को मिला. टीम इंडिया ने एक बार फिर से अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में बुरी तरह से रौंद दिया है. इस शर्मनाक हार के बाद जो टीवी चैनल और दिग्गज पहले टीम की तारीफ कर रहे थे अब वही फजीहत करने में लगे हुए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में अब हेड टू हेड 8-1 हो गया है. 

ये भी पढ़िए- इधर सब T20 World Cup देखते रह गए, उधर इस भारतीय खिलाड़ी ने जड़ दिया दोहरा शतक, पेश की दावेदारी

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2026 12:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola