CSK to Retain Stephen Fleming: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ IPL सीजन अच्छे नहीं रहे हैं. इसी वजह से फैंस मानकर चल रहे थे कि IPL 2027 सीजन से पहले CSK टीम में कुछ बड़े बदलाव किए जाएंगे. टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को बाहर करने की अफवाहें सामने आ रही थीं. कई लोग टीम के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार उन्हें मान रहे हैं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स का अपने कोच को बदलने का कोई प्लान नहीं है और इस फैसले में एमएस धोनी का बड़ा किरदार है.
CSK अपना हेड कोच नहीं बदलेगी!
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स को स्टीफन फ्लेमिंग के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कैम्पेन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. फ्लेमिंग अगले सीजन में भी CSK के मुख्य कोच का पद संभालेंगे. दिग्गज को टीम में बनाए रखने में एमएस धोनी का बड़ा किरदार रहा है. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 8वें पायदान पर रही थी और इसके बाद से फ्लेमिंग को हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन न्यूजीलैंड के इस पूर्व क्रिकेटर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए रिन्यू होने वाला है.
ये भी पढ़ें:- ऋषभ पंत हटे नहीं, हटाया गया! LSG की कप्तानी छोड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
स्टीफन फ्लेमिंग हैं IPL के सबसे सफल कोच
स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL 2009 से जुड़े हैं और इसके बाद से उन्होंने ही CSK के कोच के रूप में काम किया है. उनका एमएस धोनी के साथ बढ़िया तालमेल है और मैनेजमेंट को भी फ्लेमिंग का कोचिंग का तरीका पसंद है. चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL चैंपियन बनाने में फ्लेमिंग का बड़ा किरदार रहा है.
2023 के बाद से CSK ने कोई खिताब नहीं जीता है. इसी वजह से स्टीफन फ्लेमिंग को हटाए जाने की मांग की जा रही है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें और मौके देना चाहती है. फ्लेमिंग पर भी अब अगले सीजन में अपनी जगह बचाने का दबाव रहेगा. एमएस धोनी के लिए IPL 2027 आखिरी सीजन हो सकता है. इसके बाद CSK मेगा ऑक्शन के जरिए नई दिशा में आगे बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें:- 23 साल के भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, 2 मैचों में 11 विकेट लेकर मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
40 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines