Hashmatullah Shahidi: अफगानिस्तान क्रिकेट में अचानक तहलका मच गया है. हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे क्रिकेट में कप्तानी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. चार साल पहले उन्होंने अफगान टीम के लिए यह जिम्मेदारी संभाली थी और 2027 वनडे वर्ल्ड कप से एक साल पहले उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से हटने का फैसला किया. शाहिदी ने सोशल मीडिया पर भावुक मैसेज लिखते हुए फैंस को अपने करियर के इस बड़े फैसले के बारे में बताया. वह आखिरी बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आए थे.
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी ODI कप्तानी
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने लिखा, ‘निजी तौर पर विचार करने के बाद मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. इस टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात थी. मैं मैनेजमेंट, कोच, मेरे साथियों और समर्थकों को धन्यवाद कहना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने इस सफर में मुझ पर भरोसा जताया और मेरा साथ दिया. भले ही मैं कप्तानी छोड़ रहा हूं लेकिन मैं एक खिलाड़ी के तौर पर अपना पूरा योगदान देता रहूंगा. मुझे उम्मीद है कि नया कप्तान और टीम इसी तरह सफलता हासिल करें.’
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी खिलाड़ी विवाद पर काव्या मारन ने ऐसे दिया जवाब, ‘द हंड्रेड’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी
कैसा रहा शाहिदी का कप्तान के रूप में कार्यकाल?
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने जनवरी 2022 में अफगानिस्तान की कमान संभाली थी. उन्होंने 55 वनडे मैचों में अफगान टीम का नेतृत्व किया. उनकी लीडरशिप में अफगानिस्तान ने 2023 का एशिया कप और वर्ल्ड कप खेला. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने टीम की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने कुल 27 मैच जीते. उन्होंने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को भी हराया.
शाहिदी की कप्तानी में ही अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को हरा दिया था. उनके नेतृत्व में द्विपक्षीय सीरीज में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीन बार, जिम्बाब्वे को 2 बार, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड को 1-1 बार हराया. कप्तान के तौर पर उनका औसत 33.79 रहा और उन्होंने 70.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. कप्तान और एक खिलाड़ी, दोनों भूमिकाओं में उनका प्रदर्शन लगभग एक जैसा रहा.
ये भी पढ़ें:- संन्यास के बाद बेन स्टोक्स का तूफानी कमबैक, शतक ठोककर मचाया तहलका
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
26 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines