हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक ही दिन मैदान पर दिखेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए 'दुश्मन मुल्क' में कितना है दम?

Sri Lanka vs Pakistan 3rd T20I Match Preview: जिस दिन भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी, उसी दिन पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलते हुए नजर आएगी.

विज्ञापन

Sri Lanka vs Pakistan 3rd T20I Match Preview: 11 जनवरी 2026 के दिन भारत और पाकिस्तान को लेकर एक इत्तेफाक देखने को मिलेगा. क्योंकि इस दिनों दोनों ही टीमें इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में मुकाबला करेगी, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी.

पाकिस्तान के मैच में दिलचस्पी

आमतौर पर जब टीम इंडिया कोई इंटरनेशनल मुकाबला या सीरीज खेलते हुए, तब भारतीय फैंस का ध्यान बाकी देशों के मुकबाले की तरफ कम जाता है. हालांकि पॉजिटिव हो या नेगेटिव, पाकिस्तान को लेकर भारत में दिलचस्पी जरूर दिखती है.

हेड टू हेड

जहां तक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात हैं, दोनों ही टीमों ने आपस में 29 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 17 पाकिस्तान और 11 श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था. आंकड़ों के हिसाब से पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

विज्ञापन

सीरीज जीतने की चाहत

पाकिस्तान फिलहाल श्रीलंका के टूर पर है जहां वो टी-20 सीरीज के 2 मुकाबले खेलकर 1-0 से आगे चल रही है. पहला मैच पाक टीम ने 6 विकेट से जीता था, दूसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया. अगर सलमान आगा की टीम 11 जनवरी को होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच जीत जाती है, तो वो सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी.

दांबुला की स्लो पिच

रंगिरी दांबुला की पिच धीमी रहने की उम्मीद है, और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा सरफेस की तरफ से मदद बढ़ सकती है. नई गेंद शुरुआती वक्त में सीमर्स के लिए कुछ मदद दे सकती है, जबकि बाद में पारी में स्पिन गेंदबाजी निर्णायक भूमिका निभा सकती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है, कि दोनों ही टीमें फिरकी सेना के साथ मैदान में उतरेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘नन्हें विराट’ से मिलकर किंग कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, फोटो देख आ जाएगी स्टार क्रिकेटर के बचपन की याद

बारिश के आसार

अगर दांबुला के मौसम की बात करें, तो बारिश तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी खलल डाल सकती है, या फिर पूरी मैच को ही रद्द करा दे. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक धूप निकलेगी, लेकिन घने बादलों की वजह से बारिश भी हो सकती है. वहीं एवरेज टेम्प्रेचर 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

साइम अयूब, उस्मान खान(विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा(कैप्टन), सलमान मिर्जा, फखर ज़मां, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद

विज्ञापन

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

चारिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, पथुम निस्सांका, कामिल मिशारा, दासुन शनाका (कैप्टन), जनिथ लियनगे, माहेश ठीक्षणा, दुश्मन्था चमेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, नुवान तुशारा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola