Live Updates
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: न्यूजीलैंड को मिली सुपर 8 में पहली जीत
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजों ने मैदान पर सरेंडर कर दिया. जिसके कारण ही उनकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से हारकर टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई. वहीं रचिन रवींद्र और मिचेल सैंटनर के शानदार प्रदर्शन की वजह से कीवी टीम को सुपर 8 में पहली जीत मिली.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका की आखिरी उम्मीद भी टूटी
एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी कामिंडु मेंडिस भी 21 रन बनाकर कप्तान मिचेल सैंटनर का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मैच में न्यूजीलैंड की टीम बहुत ज्यादा आगे निकल गई है. कीवी स्पिनरों का जादू मुकाबले में चला है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ाई
श्रीलंका की टीम ने अब 1 ओर विकेट गंवा दिया है. दुशान हेमंथा भी सिर्फ 3 रन बनाकर ही रचिन रवींद्र का शिकार बने हैं. अपने तीसरे ओवर में ही रचिन ने 4 विकेट हासिल कर लिए हैं. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
रचिन रवींद्र की शानदार गेंदबाजी ने श्रीलंका को मैच में बहुत ही पीछे कर दिया है. दासुन शनाका सिर्फ 3 रन बनाकर रचिन रवींद्र का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मैच अब श्रीलंका के हाथ से निकल रहा है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: मेंडिस के बाद पवन भी हो गए फेल
रचिन रवींद्र के पहले ओवर की वजह से मैच न्यूजीलैंड की ओर मुड़ गया है. पवन रथनायके 10 रन बनाकर रचिन की गेंद पर ही स्टंप हो गए. जिसके कारण ही मैच में अब श्रीलंका की टीम और ज्यादा पीछे हो गई है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
श्रीलंका की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. कुसल मेंडिस 22 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही रचिन रवींद्र ने गेंद के साथ अपना खाता खोल दिया है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: पावरप्ले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का चला जादू
श्रीलंका की टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाकर सिर्फ 20 रन ही बनाए हैं. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्तिति में नजर आ रही है. श्रीलंका के बल्लेबाजों को अब आक्रामक अंदाज में खेलना होगा.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: चरिथ असलंका भी सस्ते में लौटे पवेलियन
श्रीलंका की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. टीम ने तीसरे ओवर में ही दूसरा विकेट गंवा दिया है. चरिथ असलंका 5 रन बनाकर मैच हेनरी का शिकार बने हैं. न्यूजीलैंड की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका को मिली खराब शुरुआत
श्रीलंका की टीम 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और पहली ही गेंद पर पथुम निसांका क्लीन बोल्ड हो गए. न्यूजीलैंड की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका को मिला 169 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 47 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. 20 ओवरों में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए. अंत के ओवरों में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की. जिसके कारण ही अब उन्हें जीत के लिए 169 रन बनाने होंगे.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ाई
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई है. स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल भी सिर्फ 3 रन बनाकर दुनिथ वेल्लालगे का शिकार बन गए हैं. जिसके कारण ही मैच में श्रीलंका की टीम बहुत आगे निकल गई है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: न्यूजीलैंड को लगा बैक टू बैक झटका
न्यूजीलैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवा रही है. रविन रविंद्र 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, तो वही मार्क चैपमैन तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. दोनों ही बल्लेबाजों को महेश थीक्षाना ने पवेलियन भेजा है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
न्यूजीलैंड की टीम ने 10वें ओवर में तीसरा विकेट गंवा दिया. फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स आज फंसे-फंसे हुए नजर आ रहे थे. दुश्मंथा चमीरा ने उन्हें 18 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: दोनों सलामी बल्लेबाज लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड की टीम ने 5वें ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है. टिम सेफर्ट सिर्फ 8 रन बनाकर दुश्मंथा चमीरा का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम मैच में आगे निकल गई है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका
न्यूजीलैंड की टीम को चौथे ओवर में बड़ा झटका लगा है. फॉर्म में चल रहे फिन एलन 13 गेंदों में 23 रन बनाकर महेश थीक्षाना का शिकार बने हैं. इसी के साथ कीवी टीम को बड़ा फायदा मिला है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू
न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. मैदान पर फिन एलन और टिम सेफर्ट सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं श्रीलंका के लिए पहला ओवर दिलशान मधुशंका फेंक रहे हैं.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11
टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका टीम की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने प्लेइंग 11 में भी बड़ा बदलाव भी किया है. हालांकि उनके लिए ये मुकाबला बहुत ही बड़ा होने वाला है.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: न्यूजीलैंड पर भी मंडरा रहा है खतरा
कीवी टीम का सुपर 8 में पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था. जिसके कारण ही उन्हें इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. अगर न्यूजीलैंड की टीम आज हार जाती है, तो वो भी पाकिस्तान की तरह बुरी तरह से फंस जाएंगे.
Sri Lanka vs New Zealand Super 8s Live Score: श्रीलंका को चाहिए जीत
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका की टीम को आज के मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. अगर आज श्रीलंका की टीम हार जाती है, तो उनका इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा.
SL vs NZ, Super 8s T20 World Cup 2026 Highlights: लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करके सुपर 8 में पहुंची श्रीलंका की टीम ने सुपर 8 में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया. घरेलू मैदान पर टीम लगातार तीसरा मुकाबला हार गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 107 रन ही जोड़ सकी और 61 रनों से मैच हार गई. इसी के साथ श्रीलंका का सफर भी टूर्नामेंट में खत्म हो गया.
मिचेल सैंटनर की कप्तानी पारी से संभली न्यूजीलैंड
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट सिर्फ 8 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं फिन एलन ने 23 रन जोड़े. जिसके बाद रचिन रवींद्र ने 22 गेंदों में 32 रनों की अहम पारी खेली. जिसके बाद कीवी टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. ग्लेन फिलिप्स ने 18 गेंदों में इतने ही रन बनाए. अंत में कप्तान मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद 47 रनों की आक्रामक पारी खेली. वहीं कोल मैककॉन्ची ने भी 23 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. कीवी टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए. श्रीलंका के लिए महेश थीक्षाना और दुश्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट झटके. वहीं दुनिथ वेल्लालगे को भी 1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: क्या तिलक वर्मा से भी कमजोर हैं डेविड मिलर और रोवमैन पॉवेल? ICC टूर्नामेंट के बीच मचा बड़ा बवाल
सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई श्रीलंका
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पहली गेंद पर ही पथुम निसांका का विकेट गंवा दिया. टीम ने 29 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. कामिंडु मेंडिस ने 23 गेंदों में 31 रन बनाकर शानदार लड़ाई की. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला. अंत में दुनिथ वेल्लालगे ने भी 29 रनों की पारी खेली, लेकिन उसके बाद भी श्रीलंका की टीम 61 रनों से मुकाबला हार गई. श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 107 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 4 विकेट हासिल किए. वहीं मैट हेनरी ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरने से पहले इस मैच पर रहेंगी टीम इंडिया की नजरें, तय होगी सेमीफाइनल की राह
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
6 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines