कब और कहां खेला जाएगा वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच? नोट कर लीजिए लाइव स्ट्रीमिंग का टाइम

Vaibhav Sooryavanshi next match live Streaming: इंडिया ए की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में हर किसी को वैभव सूर्यवंशी के फाइनल में धमाल मचाने का इंतजार है. चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी.

AI Created Image

AI Created Image

Vaibhav Sooryavanshi next match live Streaming: श्रीलंका के दौरे पर ट्राई सीरीज खेल रही इंडिया ए की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए की टीम ने ग्रुप स्टेज में खेले 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. 4 अंक और बेहतर रन रेट के चलते टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. अभी तक इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की गूंज नहीं सुनाई दी है. ऐसे में फैंस को फाइनल में उनके बल्ले के गरजने की उम्मीद होगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इंडिया ए की टीम अपना अगला मुकाबला कब खेलने उतरेगी और फैंस इसकी लाइव स्ट्रीमिंग किस चैनल पर देख पाएंगे.

विज्ञापन

कब खेला जाएगा ट्राई सीरीज का फाइनल?

अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच के मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में टीम इंडिया ए के साथ खिताब जंग के लिए उतरेगी. ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 21 जून रविवार को खेला जाएगा. भारतीय समय अनुसार ये मुकाबला 10 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंट पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा ट्राई सीरीज का फाइनल मैच?

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

कहां होगी ट्राई सीरीज फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

ट्राई सीरीज के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क पर होगी. टीवी पर इस मैच को लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा तो वहीं फैंस अगर ओटीटी पर इसका लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. 

विज्ञापन

यहां देखें टीम इंडिया ए का फुल स्क्वाड

इंडिया ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ