NZ vs SL: पहले वनडे में श्रीलंका को न्यूजीलैंड के हाथों 198 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस हार से श्रीलंका के वनडे वर्ल्ड कप में क्वालिफिकेशन के सभी समीकरण गड़बड़ा गए हैं। क्योंकि इस हार के साथ श्रीलंका की स्थिति वनडे वर्ल्ड कप के पॉइंट्स टेबल में गड़बड़ा गई है। ऐसे में इस हार के बाद पूरे समीकरण हम आपको बता रहे हैं।
8 में से 7 टीमें पक्की
दरअसल, इस साल के आखिर में भारत में वनडे विश्वकप का आयोजन होगा। जिसके लिए 8 टीमों को सीधे क्वालिफाई करना है। जिनमें से 7 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। जिनमें भारत आयोजनकर्ता के नाते पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि आठवीं के लिए साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मुकाबला है। अगर श्रीलंका यह सीरीज 3-0 से जीतती तो वह आसानी से टॉप-8 में पहुंच जाती। लेकिन पहली हार ने सबकुछ गड़बड़ा दिया है।
खेलना पड़ेगा क्वालीफायर
श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड में से कोई एक टीम ही अब टॉप-8 में पहुंच सकती है। यानि बाकि की तीन टीमों को क्वालीफायर में खेलना पड़ेगा जिसकी 18 जून से हो रही है। ऐसे में श्रीलंका को अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए अब आगे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
क्यों मुश्किल हैं श्रीलंका की राह
बता दें कि सुपर लीग के मौजूदा पॉइंट्स टेबल में फिलहाल श्रीलंका 77 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। जबकि 88 अंकों के साथ वेस्टइंडीज और 78 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका से आगे है। यानि इन तीन में कोई एक टीम टॉप-8 में जगह बनाएगी। जिसमें वेस्टइंडीज के चांस ज्यादा लगते हैं।
फिलहाल वेस्टइंडीज का एक भी मैच नहीं बचा है। जबकि दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के साथ दो मैच खेलने हैं, ऐसे में अब अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को दो मैच हरा भी देती है तो भी उसकी हार मुश्किल है, क्योंकि नीदरलैंड का दक्षिण अफ्रीका को हराना मुश्किल लगता है। हां अगर नीदरलैंड दक्षिण अफ्रीका को दोनों मैच हराता है तो फिर श्रीलंका की लॉटरी लग सकती है। लेकिन यह काम बहुत मुश्किल लगता है।
क्वालीफायर में भी मुकाबला तगड़ा
खास बात यह है कि अगर श्रीलंका को क्वालीफायर खेलना पड़ा तो भी मुकाबला तगड़ा होने की उम्मीद है। क्योंकि क्वालीफायर में श्रीलंका के सामने नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड की टीमें होगी। जबकि आयरलैंड और नामीबिया के भी क्वालीफाई करने के चांस हैं। यह टीमें भले ही कमजोर नजर आती है। लेकिन वक्त-वक्त पर यह बड़ी टीमों को हराकर सुर्खियां बटौरती हैं। पिछले टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के साथ ऐसा हो चुका है। ऐसे में अगर श्रीलंका क्वालीफायर में जाती है तो उसे संभलकर खेलना पड़ेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
21 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines