हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ENG vs SL: वनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, 430 रन का लक्ष्य हासिल कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

ENG vs SL: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गई ट्राई सीरीज में श्रीलंका ने वनडे में नया धमाल मचा दिया है. श्रीलंका ने 430 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत हासिल कर ली. वनडे इतिहास का ये दूसरा सबसे बड़ा रन चेज था.

विज्ञापन
ENG vs SL: Image Source: Screengrab/ Veto

ENG vs SL: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने मुकाबले को यादगार बना दिया. रावलपिंडी स्टेडियम में खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज के इस मैच में श्रीलंका ने 430 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए थे.

कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी. पवन रत्नायके के शतक और जनिथ लियानागे की तेजतर्रार पारी की बदौलत श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा.

हैरी ब्रूक के दोहरे शतक से इंग्लैंड ने बनाया विशाल स्कोर

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत से ही रन बनाने की रफ्तार बनाए रखी. टॉम बैंटन ने 50 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि जो रूट ने 69 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी की कमान संभाली और श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 21 चौके और 10 छक्के… हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़ा शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रूक ने 202 रन की शानदार पारी खेली. उनके दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 429/4 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.

विज्ञापन

पवन रत्नायके के शतक ने श्रीलंका की उम्मीदों को रखा जिंदा

430 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को अविष्का फर्नांडो ने मजबूत शुरुआत दिलाई. वह शतक से केवल 3 रन दूर रह गए और 97 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद पवन रत्नायके ने जिम्मेदारी संभाली और 130 रन की शानदार पारी खेली. उनकी बल्लेबाजी ने श्रीलंका को मुकाबले में बनाए रखा और बड़े लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद मजबूत की.

रत्नायके के बाद दासुन शनाका ने भी अहम योगदान दिया. वह 97 रन बनाकर पवेलियन लौटे और अपने शतक से चूक गए. हालांकि, उनके आउट होने के बाद श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ गईं. टीम को जीत के लिए तेजी से रन बनाने थे और विकेट भी लगातार गिर रहे थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

जनिथ लियानागे ने आखिरी समय में दिलाई जीत

मैच के अंतिम दौर में जनिथ लियानागे श्रीलंका के लिए संकटमोचक साबित हुए. उन्होंने केवल 27 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मुकाबले का रुख बदल दिया और श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 430/8 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola