हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका ने आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इंग्लैंड से होगा मुकाबला

Sri Lanka announced squad: इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका आगामी वनडे और टी-20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली है. श्रीलंकाई टीम में कई युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम/ Image Source: SLC

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. हालांकि श्रीलंका को इस सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था. पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ हुआ था. अब श्रीलंका टीम इंग्लैंड का दौरा करने के लिए तैयार है, जहां पर 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. श्रीलंका में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.

कुसल मेंडिस संभालेंगे कप्तानी

वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुसल मेंडिस को ही कप्तानी का जिम्मा दिया है. इसके अलावा उपकप्तानी का जिम्मा चरिथ असलंका को दिया गया है. वनडे टीम में दासुन शनाका की वापसी हुई है. उन्होंने पिछली सीरीज नहीं खेली थी.

पवन रथनायके, सचिन्दु कोलोम्बेज, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को केवल वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि लाहिरू उदारा और थारिन्दु रथनायके को केवल टी-20 स्क्वाड में जगह मिली है. वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए भी चयनकर्ताओं ने टीम को चुना है. सभी की नजरें अब आगामी वनडे विश्व कप 2027 पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC T20I रैंकिंग में डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार, टॉप-10 में 3 भारतीय शामिल

15 सितंबर से आगाज

इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंकाई टीम पहले 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा. दूसरा मैच 17 सितंबर को, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 19 सितंबर को खेला जाना है.

विज्ञापन

इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 24 और तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाना है.

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल-जसप्रीत बुमराह को बड़ा नुकसान

विज्ञापन

श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

पहला टी20 मैच – 15 सितंबर, साउथेम्प्टन
दूसरा टी20 मैच – 17 सितंबर, कार्डिफ
तीसरा टी20 मैच – 19 सितंबर, मैनचेस्टर
पहला वनडे मैच – 22 सितंबर, चेस्टर ली स्ट्रीट
दूसरा वनडे मैच – 24 सितंबर, लीड्स
तीसरा वनडे मैच – 27 सितंबर, द ओवल

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरु उडारा, कामेंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, थारिंडु रथनायके, दुष्मांता चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, बिनौरा फर्नांडो.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामेंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लागे, महेश तीक्ष्णा, सचिन्दु कोलोम्बेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola